नई दिल्ली।टीम डिजिटल :Artificial Intelligence : बात विचित्र है लेकिन सत्य है। तकनीक के बल पर अब इंसान मशीन के जरिए बच्चे पैदा करने (machines produce babies ) की राह अपनाने वाला है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) की तकनीक के सहारे (Children will be born with artificial intelligence) अब बच्चों को मां की कोख के बिना ही गर्भ में पोषण संभव हो पाएगा। कहा जा रहा है कि तकनीक की बदौलत अब बच्चे को कोख में पालने का चक्कर ही खत्म हो जाएगा। मशीन के जरिए बच्चे पैदा करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए यह तकनीक काम आएगी। इस खबर ने दुनिया को चौंका कर रख दिया है। कुलमिलकार देखा जाए तो बच्चों के लिए आर्टिफिशियल गर्भाशय होगा और भ्रूण से लेकर बच्चा पैदा होने तक की प्रक्रिया पूरी तरह मशीनी हो जाएगी।
आर्टिफिशियल कोख में कैसे पैदा होंगे बच्चे?
Artificial Intelligence : तो क्या अब मशीन बच्चे पैदा करेंगे : तो क्या अब मशीन बच्चे पैदा करेंगे |(फोटो क्रेडिट: फेसबुक वीडियो)
आर्टिफिशियल कोख से बच्चा पैदा (Child born from artificial womb) करने का यह दावा एक्टोलाइफ (ectolife) नाम की कंपनी कर रही है। इस बारे में कंपनी ने एक विस्तृत विडियो जारी किया है और बाकायदा यह जानकारी दी है कि तकनीक (Artificial Intelligence) के बल पर कैसे बच्चे पैदा करने से लेकर उसकी परवरिश तक करना संभव होगा। कंपनी के मुताबिक इस तकनीक का उपयोग वैसी महिलाओं के लिए संकटमोचक साबित होगा, जो गर्भाश्य से संबंधित समस्याओं का सामना कर रही हैं और संतान प्राप्ती की उम्मीद न के बराबर रह गई है। कंपनी का दावा है कि (Women will now be able to become mothers due to technology) ऐसी महिलाएं अब तकनीक के बदौलत मां बन सकेंगी। यह तकनीक पुरूषों में होने वाली इनफर्टिलिटी के मामले में भी उपयोगी बताया जा रहा है। इसका को आर्टिफिशियल गर्भाशय फैसिलिटी का नाम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि तकनीक की मदद से दुनिया में पहली बार आर्टिफिशियल कोख विकसित करने में कामयाबी हासिल हुई है।
हेल्थ रिपोर्ट 2022 : हेल्थ के मामले में दुनिया में किस तरह की रही हलचल
सर्दियों में इन ब्ल्ड ग्रुप वालों को हार्ट अटैक का रहता है जोखिम
सफेद बाल से परेशान हैं तो आजमाएं यह तरीका
मोबाइल जरूरी है लेकिन बढा रहा है जीवन में तनाव
नपुंसकता खत्म कर देगी 8 टांगों वाली यह मकड़ी
दुनिया भर में सिर्फ 45 लोगों के पास ही है अनमोल ब्लड ग्रुप
डेंगू के इस खतरनाक स्ट्रेन से बच के रहना, पहुंचा सकता है अस्पताल
जोडों और मांसपेशियों में रहती है सूजन कहीं यह वजह तो नहीं
कैंसर के प्रति कवच का काम करता है नारियल पानी
कैंसर का दुश्मन है यह खास पौधा
नहीं होगा संक्रमण का जोखिम
Artificial Intelligence : तो क्या अब मशीन बच्चे पैदा करेंगे : तो क्या अब मशीन बच्चे पैदा करेंगे |(फोटो क्रेडिट: फेसबुक वीडियो)
कंपनी का यह दावा है कि इस मशीनी प्रक्रिया के दौरान बच्चे के जन्म के दौरान संक्रमण की गुंजाइश भी नहीं होगी। कंपनी ने यह भी दावा किया है कि उसके पास हाई इक्विपमेंट वाली 75 लैब उपलब्ध हैं। प्रत्येक लैब में 400 ग्रोथ पॉड्स मौजूद होंगे। जिसमें बच्चे को माता के गर्भ की तरह पोषण मिलेगा। प्रत्येक पॉड को ठीक उसी तरह से बनाया गया है, जैसा मां के पेट में गर्भाशय होता है और इसमें शिशु को माता के गर्भ जैसी ही अनुभूति भी होगी।
Artificial Intelligence : तो क्या अब मशीन बच्चे पैदा करेंगे : तो क्या अब मशीन बच्चे पैदा करेंगे |(फोटो क्रेडिट: फेसबुक वीडियो)
ग्रोथ पॉड्स (मशीनी गर्भाशय) के अंदर शिशु की स्किन, तापमान, धड़कन, हृदयगति, ऑक्सीजन का स्तर, ब्लड प्रेशर, ब्रीथिंग रेट, दिल, दिमाग, किडनी, लिवर और शरीर के बाकी अंगों को रियल टाइम मॉनिटर करने की सुविधा उपलब्ध होगी। यह कार्य सेंसर की मदद से किया जाएगा। इसकी मदद से बच्चे से जुडी प्रत्येक जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। केवल इतना ही नहीं ऐप की मदद से माता-पिता बच्चे से जुडी रियल टाइम जानकारी भी हासिल कर सकेंगे। वह अपने बच्चे को लाइव देख सकेंगे और गर्भस्थ शिशु से संपर्क भी स्थापित करने में सक्षम होंगे। कंपनी ने ऐसी व्यवस्था करने का दावा किया है कि माता-पिता उस ऐप की मदद से बच्चे को मनपसंद संगीत भी सुनवा सकेंगे।
Artificial Intelligence : तो क्या अब मशीन बच्चे पैदा करेंगे
[table “9” not found /]
[table “5” not found /]
अस्वीकरण (Disclaimer)
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट
Get the latest health news, research updates, wellness tips & medical insights from Caas India Health News. Stay informed for better health & lifestyle.