रविवार, नवम्बर 2, 2025
होमHealth TipsBlood Group Diet Chart को फॉलो किया तो मोटापा और गैस से...

Blood Group Diet Chart को फॉलो किया तो मोटापा और गैस से मिलेगा छुटकारा

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

blood group diet chart से वजन कम करने और पाचन बेहरत रखने में मिलती है मदद

नई दिल्ली। Blood Group Diet Chart : आजकल मोटापा और गैस की समस्या आम हो गई है। ज्यादातर लोगों को पेट में गैस बनने की शिकायत होती है। यह जीवनशैली और आहार से जुडा मामला है। जिसे अगर ठीक कर लिया जाए तो मोटापा और गैस, इन दोनों ही समस्याओं से बचा जा सकता है। विशेष बताते हैं कि अगर ब्लड ग्रुप के हिसाब से आहार (Blood Group Diet Chart) लिया जाए तो कई बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।

ब्लड ग्रुप और डाईट में है गहरा नाता

इंसानी शरीर में पाए जाने वाले ब्लड चार ग्रुपों में बांटे गए हैं- A, B, AB और O ब्लड ग्रुप। इन सभी के अन्य दो ग्रुप नेगेटिव और पोजिटिव होते हैं। जैसे A+, B- ब्लड ग्रुप। वेबएमडी में प्रकाशित एक हालिया रिपोर्ट में नेचुरोपैथी विशेषज्ञ डॉ. पीटर जे.डी.एडमो ने बताया है कि ब्लड ग्रुप (Blood Group Diet Chart) के मुताबिक खाना  खाने से मोटापा और पाचन की समस्या से संबंधित समस्याओं से बचा जा सकता है। विशेषज्ञ ने दावा किया है कि अपने ब्लड ग्रुप के मुताबिक डाइट प्लान करने से शरीर को अधिक एनर्जी तो मिलेगी ही और कई बीमारियों से बचाव भी होगा।

ब्ल्ड ग्रुप के हिसाब से कैसी होनी चाहिए डाइट

blood group diet chart : इस डायट चार्ट फॉलो किया तो मोटापा और गैस से मिलेगा छुटकारा
blood group diet chart : इस डायट चार्ट फॉलो किया तो मोटापा और गैस से मिलेगा छुटकारा | Photo : freepik

O ब्लड ग्रुप वाले

डॉ. एडमों के मुताबिक, इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को अपने आहार में प्रोटीन युक्त भोजन अधिक शामिल करना चाहिए। इन्हें हाई प्रोटीन के लिए लीन मीट, मुर्गी, मछली और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके अलावा अनाज, बीन्स और डेयरी उत्पादों का भी अधिक सेवन करना चाहिए। इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों के लिए इस तरह की डाइट फॉलो करने से पेट की समस्या और मोटापा का जोखिम बेहद कम हो जाता है।

टाइप A ब्लड ग्रुप वाले

डॉक्टर के मुताबिक इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को अपनी डाइट में फलों और सब्जियों को अधिक शामिल करना चाहिए। सब्जियों में इन्हें सेम और फलियों के अलावा साबुत अनाज का उपयोग करना चाहिए। इस ब्लड ग्रुप वाले लोगोें में इम्यूनिटी कम होती है। इसलिए इन्हें खाने में ऑर्गेनिक और फ्रेश भोजन ही शामिल करना चाहिए।

टाइप B ब्लड ग्रुप वाले

नेचुरोपैथी विशेषज्ञ के मुताबिक इस ब्लड ग्रुप के लोगों को भोजन में मक्का, गेहुं, दाल, टमाटर, मूंगफली और तिल का सेवन करने से बचना चाहिए। इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों के लिए चिकन खाना भी नेगेटिव इंपैक्ट डाल सकता है। इसलिए इन्हें चिकन से परहेज करना चाहिए। जबकि, हरी सब्जियां, लीन मीट और कम वसा वाले डेयरी प्रोडक्ट का सेवन करना बेहतर साबित हो सकता है।

Also Read : Health Tips : नई तकनीक देगी पूरे शरीर को आसानी से हीट थेरेपी 

टाइप AB ब्ल्ड ग्रुप वाले

डॉ. एडमों के मुताबिक जिन लोगों का ब्लड ग्रुप AB है, उन्हें अपने भोजन में टोफू, सी फुड, डेयरी प्रोडक्ट और हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों के पेट में एसिड कम मात्रा में बनता है। ऐसे लोग कैफीन, शराब स्मोक्ड या डीप फ्राई भोजन लेने से बचना चाहिए।

Blood Group Diet Chart : इस डायट चार्ट फॉलो किया तो मोटापा और गैस से मिलेगा छुटकारा

[table “9” not found /]
[table “5” not found /]

अस्वीकरण (Disclaimer)


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

 caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News, Breaking News, Autoimmune Disease News, Latest Research, Health Tips, Lifestyle Tips, Food Recipes on https://www.caasindia.in. caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Caas India Web Team
Caas India Web Teamhttps://caasindia.in
Get the latest health news, research updates, wellness tips & medical insights from Caas India Health News. Stay informed for better health & lifestyle.
RELATED ARTICLES

Latest Article