Sunday, February 16, 2025
HomeNewsGBS Syndrome : महाराष्ट्र में 101 हो गई जीबीएस मरीजों की तादाद,...

GBS Syndrome : महाराष्ट्र में 101 हो गई जीबीएस मरीजों की तादाद, एक संदिग्ध की मौत 

राज्य विभाग के मुताबिक, पुणे नगर निगम और ग्रामीण जिला अधिकारियों को निगरानी गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

महाराष्ट्र (Maharashtra) में चुनौती बन गया है दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल विकार (Rare neurological disorders Pune)

GBS Syndrome, Rare neurological disorder, Autoimmune Disorder : महाराष्ट्र में दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर (guillain barre syndrome) के मरीजों की संख्या 100 से ऊपर हो चुकी है। महाराष्ट्र के कई इलाकों में इसके (GBS Syndrome) संदिग्ध मरीजों की पहचान हुई है। जानकारी के मुताबिक इस बीमारी से सोलापुर में एक संदिग्ध मरीज की मौत भी हो गई है। महाराष्ट्र सरकार ने इस स्वास्थ्य चुनौती से निपटने के लिए एक त्वरित प्रतिक्रिया दल गठित किया है।

केेेंद्र सरकार ने पुणे भेजी टीम  

महाराष्ट्र में गुइलेन बैरे सिंड्रोम (GBS Syndrome) के मरीज सबसे अधिक पुणे (Pune) से पाए जा रहे हैं।। राज्य विभाग के मुताबिक, पुणे नगर निगम और ग्रामीण जिला अधिकारियों को निगरानी गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) ने भी दुर्लभ न्यूरोलॉजिकल विकार जीबीएस (Rare neurological disorder GBS) के प्रकोप की सूचना के बाद स्थिति का आकलन करने के लिए एक टीम पुणे भेजी है।
 
 

जैविक विश्लेषण के लिए भेजे गए नमूने 

GBS Syndrome : महाराष्ट्र में 101 हो गई जीबीएस मरीजों की तादाद, एक संदिग्ध की मौत 
महाराष्ट्र में 101 हो गई जीबीएस मरीजों की तादाद, एक संदिग्ध की मौत
सतर्कता बरतते हुए पुणे के विभिन्न हिस्सों से पानी के नमूने (Water Samples) को इकट्ठा कर रासायनिक और जैविक विश्लेषण (Chemical and biological analysis) के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला (Public Health Laboratory) में भेजे गए हैं। वहीं, राज्य सरकार स्वास्थ्य संवर्धन गतिविधियों (health promotion activities) को बढ़ाने की योजना बना रही है। निजी चिकित्सकों को यह निर्देश दिया गया है कि अगर वे किसी भी जीबीएस (GBS Syndrome) मरीज का उपचार करें तो अधिकारियों को अनिवार्य रूप से इसकी सूचना दें।
 

25 हजार घरों का किया गया सर्वेक्षण 

जानकारी के मुताबिक पूणे (Pune) के विभिन्न हिस्सों में 25,578 घरों का सर्वेक्षण किया गया है। जबकि, मरीजों के मल के सात नमूने राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (NIV), पुणे भेजे गए हैं। इसके अलावा 23 रक्त के नमूने एनआईवी को भेजे गए हैं। इन सभी नमूनों को जीका, डेंगू और चिकनगुनिया के लिए भी जांचा गया है। जिसका परिणाम नकारात्मक पाया गया है। इन में से कुछ मल के नमूनों से नोरोवायरस (Norovirus) और जीवाणु संक्रमण की जांच की गई, जिसके परिणाम सकारात्मक पाए गए।

एक नजर

  • अब तक 101 मरीजों की पुष्टि
  • 62 मरीज पुणे ग्रामीण से, 19 पुणे से, 14 पिंपरी चिंचवाड़ से और 6 अन्य जिलों से
  • 68 पुरुष और 33 महिलाएं
  • 16 मरीज वेंटिलेटर

Also Read

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News|Breaking News|Autoimmune Disease News|Latest Research | on https://www.caasindia.in|caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Caas India Web Team
Caas India Web Teamhttps://caasindia.in
Welcome to caasindia.in, your go-to destination for the latest ankylosing spondylitis news in hindi, other health news, articles, health tips, lifestyle tips and lateset research in the health sector.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Article