शनिवार, नवम्बर 1, 2025
होमLifeStyleHealthy Eating and Diet : नवरात्री में गिरते स्वास्थ्य को बेहतर बनाने...

Healthy Eating and Diet : नवरात्री में गिरते स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का है मौका, ऐसे करें प्रयोग

लंबे समय से मोटापे या बढे हुए वजन से परेशान हैं, तो नवरात्री का यह मौका इसे नियंत्रित करने की दिशा में बेहतरीन हो सकता है। तो आईए, यह समझते हैं कि नवरात्री के दौरान अपने आहार (Healthy Eating and Diet) से कैसे आप वजन को नियंत्रित कर सकते हैं।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

नवरात्री में Balance Diet के जरिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने का मौका

Healthy Eating and Diet : त्योहारों को अगर हम वैज्ञानिक नजरिए से देखें तो इस लिहाज से भी कई फायदे हैं। त्योहार मानसिक स्वास्थ्य से लेकर शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहतरी लेकर आता है। कुछ अंतरालों पर मनाया जाने वाला त्योहार हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है।

इन दिनों नवरात्री (Navratra) का त्योहार मनाया जा रहा है। भक्तजन इस दौरान फास्ट रखते हैं। यहां जो हम तरीके बताने जा रहे हैं, उससे आप अपने स्वास्थ्य को तो बेहतर बना ही सकते हैं। साथ ही अगर लंबे समय से मोटापे या बढे हुए वजन से परेशान हैं, तो नवरात्री का यह मौका इसे नियंत्रित करने की दिशा में बेहतरीन हो सकता है। तो आईए, यह समझते हैं कि नवरात्री के दौरान अपने आहार (Healthy Eating and Diet) से कैसे आप वजन को नियंत्रित कर सकते हैं।

Balance Diet क्या है?

ऐसा भोजन जिसमें शरीर के विकास, स्वस्थ रहने, रोग-मुक्त रहने और पोषण संबंधी कमियों को दूर करने के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की मौजूदगी हो, ऐसे भोजन को हम संतुलित आहार (Balance Diet) कहते हैं। संतुलित आहार में सभी खाद्य समूहों के अनाज, दालें, मांस, मुर्गी, मछली, सब्जियां-फल, दूध-दूध उत्पाद और वसा/तेल का प्रयोग पर्याप्त मात्रा मेें होनी चाहिए। संतुलित मात्रा में इनका सेवन करने से आपका भोजन संतुलित आहार बन जाता है।

Healthy Eating and Diet  के फायदे

Healthy Eating and Diet : नवरात्री में गिरते स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का है मौका, ऐसे करें प्रयोग
Healthy Eating and Diet : नवरात्री में गिरते स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का है मौका, ऐसे करें प्रयोग | Photo : freepik

मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर रखता है संतुलित आहार

विभिन्न शोध अध्ययनों से यह निष्कर्ष निकला है कि संतुलित आहार शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर रखता है। त्योहारी सीजन के दौरान संतुलित भोजन करने से तरोताजा, सक्रिय और शांत रहने में मदद मिलती है।

वजन नियंत्रित करने में करता है मदद

फलों, सब्जियों और साबुत अनाज से भरपूर एक स्वस्थ संतुलित आहार और मध्यम मात्रा में असंतृप्त वसा (Unsaturated fats) और डेयरी उत्पाद त्योहारी सीजन में वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इन खाद्य पदार्थों को आहार में शामिल करने से वसा और चीनी की ज्यादा मात्रा में खपत नहीं होती। संतुलित आहार हमें अत्यधिक कैलोरी खपत से बचते हुए संयमित रूप से सभी खाद्य पदार्थों का आनंद लेने की अनुमति देता है।

चीनी की खपत को करें सीमित

संतुलित आहार इंसुलिन प्रतिरोध और ज्यादा मीठा खाने से होने वाली दांत संबंधित समस्याओं से भी बचाता है। संतुलित आहार में शर्करा की मात्रा 10% से कम होनी चाहिए। कुकीज़, केक और चॉकलेट के बजाय ताजे फल को चुने। इससे चीनी की खपत को कम करने में मदद मिलेगी।

Also Read : Anti Inflammatory Foods : समझिए! सूजन रोधी आहार के पीछे क्या है विज्ञान

ऊर्जा स्तर को बनाए रखने में मिलती है मदद

प्रोटीन और फाइबर से भरपूर नाश्ता जैसे इडली-सांभर, वेज उपमा, पोहा, वेज परांठे और कचौरी, समोसे या भाजी के बजाय सैंडविच खाना ज्यादा बेहतर है। इसमें हरी सब्जियां डालें। इस तरह का आहार त्योहार के दौरान आपके शरीर में ऊर्जा का स्तर बनाए रखने में मदद कर सकती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाता है संतुलित आहार

विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर संतुलित भोजन प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर करता है। जिससे संक्रमण से लडने में मदद मिलती है। पूरे दिन में कम से कम 3-4 हिस्से सब्जियां और 2 हिस्से फल खाएं। कैफीन और तले हुए खाद्य पदार्थों के सेवन से बचने के लिए सुबह या नाश्ते के समय फल खाएं।

हाइड्रेटेड रखता है संतुलित आहार

त्योहारों के दौरान व्यस्तता और भागदौड भी अधिक हो सकती है। ऐसे में हाइड्रेटेड रहना जरूरी है। शराब पीने के साथ अगर नमकीन खाने की आदत है, तो हाइड्रेट रहना आपके लिए और भी जरूरी हो जाता है। संतुलित आहार में पानी से भरपूर फल और सब्जियां शामिल होती हैं, जो पूरी तरह हाइड्रेट रखने में मदद करती है।


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सुंतुलित आहर  क्या है?

ऐसा भोजन जिससे शरीर के विकास के साथ स्वस्थ्य और रोग मुक्त रहने में मदद मिलती है, उसे संतुलित आहार कहते हैं।

संतुलित आहार में क्या होना चाहिए ?

संतुलित आहार में सभी खाद्य समूहों के अनाज, दालें, मांस, मुर्गी, मछली, सब्जियां-फल, दूध-दूध उत्पाद और वसा/तेल का प्रयोग पर्याप्त मात्रा मेें होनी चाहिए।

क्या संतुलित आहार वजन को नियंत्रित रखता है?

बिल्कुल, संतुलित आहार का सेवन करने से मोटापे की समस्या नहीं होती है। शरीर में वसा की मात्रा नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

क्या संतुलित आहार से इम्यूनिटी बेहतर होता है?

हां, संतुलित आहार लेने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और इससे संक्रमण और बीमारियों का जोखिम कम होता है।

संतुलित आहार में मांस शामिल करना अनिवार्य है?

नहीं, शाकाहारी लोग अपने आहार में अगर पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और विटामिन्स वाले आहार को शामिल कर लें, तो आहार में मांस शामिल करना अनिवार्य नहीं होता। आप शाकाहार का पालन करते हुए संतुलित आहार तय कर सकते हैं।

[table “9” not found /]

[table “5” not found /]

अस्वीकरण (Disclaimer)


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

 caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News, Breaking News, Autoimmune Disease News, Latest Research, Health Tips, Lifestyle Tips, Food Recipes on https://www.caasindia.in. caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Caas India Web Team
Caas India Web Teamhttps://caasindia.in
Get the latest health news, research updates, wellness tips & medical insights from Caas India Health News. Stay informed for better health & lifestyle.
RELATED ARTICLES

Latest Article