Human Body Organs Black Market : हर बॉडी पार्ट की तय है कीमत
नई दिल्ली। मानव अंगों का काला बाजार (Human Body Organs Black Market) इंसानियत पर कलंक साबित हो रही है। इसकी वजह से लोगों की किडनैपिंग, हत्या जैसे धिनौने अपराध को भी अंजाम दिया जा रहा है। मानव अंग के ऐसे अवैध बाजारों में शरीर के हर अंग की कीमत अलग है। किडनी, लिवर, हार्ट, आंखों की पुतली, बोन मैरो, हरकुछ इस बाजार में बिकता है। एक तरफ अंगदान का मकसद लोगों की जान बचाना है, तो वहीं, इस अवैध बाजार और व्यापार का मतलब है केवल पैसा कमाना।
विश्वभर में बढ रहे ऐसे कवयादों के प्रति लोगों में जागरूकता की कमी है, जिसका फायदा माफिया और तस्कर उठा रहे हैं। द मेडिकल फ्यूचरिस्ट की एक रिपोर्ट पर नजर डालें तो मानव अंगों को बचने वाले इन काले बाजारों का सच उजागर होता है।
अपराध है मानव अंग बेचना
मानव अंग के काले बाजार (Human Body Organs Black Market) में बॉडी के हिस्सों को अलग कर अरबों की कमाई हो रही है। मेडिकल ट्रांस्क्रिप्शन के मुताबिक़, एक मृत शरीर को बेचकर 4 करोड़ 55 लाख रुपए तक हासिल किए जा रहे हैं। अमेरिका सहित विकसित देश और भारत में मानव अंग बेचना अवैध है। बावजूद इसके विश्वभर में चोरी-छुपे इसका अवैध व्यापार चल रहा है। रिपोर्ट्स बताते हैं कि अंगों की अवैध बिक्री कर माफिया अरबो रुपए कमा रहे हैं। वहीं, लोग भी मुहमांगी कीमतों पर अंग खरीद रहे हैं।
Also Read : World Arthritis Day : मधुमेह और कैंसर को भी पीछे छोड सकता है आर्थराइटिस
काले बाजार में यह है मानव अंगों की कीमत

The Medical Futurist की रिपोर्ट के मुताबिक, अवैध बजार (Human Body Organs Black Market) में दस इंच लंबे बाल 4,500 रुपए में मिलते हैं। एक गिलास खून की कीमत 20 हजार तक हो सकती है। इन बाजारों में बोन मैरो 14 से 15 लाख तक में मिलता है। फर्टाइल एग्स की सेल में कीमत 8 लाख रुपए तक हो सकती है। यहां आईवीएफ साईकिल की फैसिलिटी मिलती है। सेरोगेसी के लिए 12 से 19 लाख रुपए खर्च करने पड सकते हैं।
वहीं किडनी के लिए 10 लाख और लिवर के लिए लगभग इतना ही खर्च करना पडता है। हार्ट के लिए 80 लाख से ज्यादा रकम चुकानी पड सकती है। वहीं, आंखों की पुतली साढ़े पंद्रह लाख तक मेें मिलती है। इंसानी खोंपडी की कीमत सुनकर तो आप हैरान ही रह जाएंगे क्योंकि इसकी कीमत बांकी अंगों के मुकाबले कहीं अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक खोपडी के लिए 19 अरब से ज्यादा रकम खर्च करनी पड सकती है।
[table “9” not found /][table “5” not found /]
Please send me number of shop and