सोमवार, अक्टूबर 2, 2023
होमLifeStyleमोटापा सताए तो यह उपाए आजमाएं

मोटापा सताए तो यह उपाए आजमाएं

मोटापा कई समस्याओं की जड है। विशेषज्ञों का कहना है कि मोटापे की शुरूआत के साथ ही शरीर में बीमारियों की संभावनाएं भी बढ जाती है। मोटापा से ग्रस्त इंसान को हार्ट, लिवर और किडनी से संबंधित बीमारियों का भी जोखिम बना रहता है। यहां हम कुछ ऐसे उपाए बता रहे हैं, जिसे आप अपने आहार में शामिल कर काफी हद तक अपने वजन को कम कर सकते हैं।


नई दिल्ली : मोटापा स्वास्थ्य के लिए विपरीत परिस्थितियां पैदा कर सकता है। इसलिए समय रहते मोटापा से निजात पाने में ही अकलमंदी है। ऐसा कर बीमारियों के रूप में आने वाली कई मुसीबतोंं से बचा जा सकता है। आप अपने रोज के आहार में कुछ चीजों को शामिल कर मोटापे की समस्या को काफी हदतक नियंत्रित कर सकते हैं।

Highlights

प्रोटीन और फाइबर से भरपूर आहार का करें सेवन :

प्रोटीन और फाइबर वजन को तेजी से कम करने में बेहद प्रभावी साबित होता है। फाइबर वाले भोजन में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख महसूस नहीं होती है। इससे ब्लड शुगर का स्तर भी मेंटेंन रहता है।

इसे भी पढें : ल्यूपस है तो इन पांच चीजों को लेकर रहे सतर्क

दही घटाता है वजन:

अगर पेट पर ज्यादा चर्बी है और कम नहीं कर पा रहे हैं तो दही खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। दही में प्रोबायोटिक्स और गुड बैक्टीरिया का स्तर होता है। यह दोनों पाचनतंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है। विशेषतौर पर दही आंतों के लिए काफी गुणकारी होता है। दही के नियमित सेवन से शरीर को पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद मिलती है। अगर आपका शरीर सही तरह से पोषक तत्वों का अवशोषण करता है तो वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। 100 ग्राम दही में करीब 1.7 ग्राम संतृप्त वसा होती है।

अखरोट रखेगा सेहतमंद :

अखरोट शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अखरोट में मोनोअनसैचुरेटेड फैट अधिक मात्रा में होती है। यह हार्ट की सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। इसके एक औंस में 4 ग्राम प्रोटीन और 2 ग्राम फाइबर की मात्रा होती है। जबकि इसमें कैलोरी की मात्रा 200 से कम होती है। अखरोट की वजह से पेट अधिक समय तक भरा हुआ महसूस होता है और ज्यादा भूख नहीं लगती।

चना से दूर करें मोटापे की समस्या :

चना प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। यह तेजी से वजन घटा सकता है। प्रोटीन और फाइबर की मात्रा होने की वजह से चना खाने के बाद लंंबे समय तक भूख नहीं लगती है। अगर आप थोडा-थोडा करके ही असामान्य तरीके से कई बार भोजन करते हैं तो चना खाने से इस आदत को बदलना आसान हो सकता है।

इसे भी पढें : क्या आप जानते हैं : इम्यूनोलॉजिस्ट और रूमेटोलॉजिस्ट के बीच क्या है अंतर

कद्दू का बीज वजन कम करने में उपयोगी :

कद्दू का बीज पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है। इसमें वसा की भी मात्रा कम होती है। यह कोलेस्ट्रॉल, सोडियम मुक्त और वसा रहित होता हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक 100 ग्राम कच्चे कद्दू में सिर्फ 26 एमजी कैलोरी होती है।


Read : Latest Health News | Breaking News | Autoimmune Disease News | Latest Research |  on  https://caasindia.in | caas india is a Multilanguage Website | You Can Select Your Language from Social Bar Menu on the Top of the Website 

Caas India - Ankylosing Spondylitis News in Hindi
Caas India - Ankylosing Spondylitis News in Hindihttps://caasindia.in
Welcome to caasindia.in, your go-to destination for the latest ankylosing spondylitis news in hindi, other health news, articles, health tips, lifestyle tips and lateset research in the health sector.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Article