18.1 C
New Delhi
मंगलवार, दिसम्बर 23, 2025
- विज्ञापन -
होमAmazing NewsLife After Death : एक्टर ने बताया मरने के बाद क्या-क्या देखा

Life After Death : एक्टर ने बताया मरने के बाद क्या-क्या देखा

- विज्ञापन -

Life After Death : मरने के बाद फिर से जिंदा हुआ स्टेज एक्टर

लंदन। Life After Death : मौत के बाद किसके साथ क्या होता है, यह महज एक रहस्य है लेकिन कुछ ऐसी घटनाएं घटती है, जिसमें कुछ क्षण के लिए मृत हो चुके लोग फिर से जिंदा हो जाते हैं और जिंदगी और मौत के बीच के अपने अनुभव को शेयर करते हैं। लंदन में एक स्टेज एक्टर के साथ कुछ ऐसा ही घटित हुआ। एक्टर ने जब अपनी आपबीती बताई तो लोग हैरान रह गए।

स्वर्ग की संक्षिप्त यात्रा के बारे में बताया

ब्रिटिश स्‍टेज एक्‍टर ने अपनी स्‍वर्ग की संक्षिप्त यात्रा के बारे में बताया है। भारतीय मूल के 60 साल के शिव ग्रेवाल के सा​थ जो कुछ भी घटित हुआ उन्होंने इसे पीए रियल लाइफ के साथ शेयर किया है।
यह बात करीब 10 वर्ष पुरानी है। 9 फरवरी, 2013 को दक्षिणपूर्व लंदन में शिव को घर के पास ही लंच के बाद कार्डियक अरेस्ट हुआ। उस वक्त उनकी पत्‍नी एलिसन भी उनके साथ ही थीं। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस को मदद के लिए कॉल किया। जबतक एंबुलेंस आती, शिव की मौत हो चुकी थी।

जिंदगी और मौत के बीच का वो सात मिनट

Life After Death : एक्टर ने बताया मरने के बाद क्या-क्या देखा
Life After Death : एक्टर ने बताया मरने के बाद क्या-क्या देखा

- विज्ञापन -

ग्रेवाल ने अपने उस 7 मिनट के अनुभव (Life After Death) के बारे में हाल ही में पीए रियल लाइफ को बताया। उन्होंने कहा कि ‘मुझे यह पता था कि मैं मर चुका हूं। उन्होंने ऐसा महसूस किया कि चीजें उनके शरीर से बिल्कुल अलग है। ऐसा तब अनुभव हुआ, जब वे शून्य में थे लेकिन भावनाओं और संवेदनाओं का अनुभव वो कर सकते थे।

ग्रेवाल के मुताबिक ‘उनके पास ऐसा शरीर नहीं था, जब इंसान जिंदा होता है। उन्होंने ऐसा लग रहा था, जैसे वो पानी में तैर रहे हों। शरीर भार मुक्त महसूस कर रहा था। इस दौरान जहां वो थे, वह दुनिया बेहद अलग थी। ग्रेवाल के मुताबिक इस दौरान उन्होंने चंद्रमा की यात्रा की और संपूर्ण अंतरिक्ष और उल्कापिंड भी देख सकते थे।

जिंदा रहना चाहते थे शिव

ग्रेवाल के मुताबिक जो उन्हें दिख रहा था, वो इन्हें देखना नहीं चाहते थे। वे जिंदा रहना चाहते थे और अपनी पत्नी के पास लौटना चाहते थे। इधर ग्रेवाल यह सब देख और महसूस कर रहे थे, उधर एंबुलेंस उन्हें लेने घटनास्थल पर पहुंची और पैरामेडिक्स की मदद से ग्रेवाल के दिल ने फिर से धड़कना शुरू कर दिया। बाद में उनकी धमनी में एक स्टेंट डालने की सर्जरी के लिए ले जाया गया। सेरेब्रल हाइपोक्सिया यानी मस्तिष्क में ऑक्सीजन की कमी की वजह से डॉक्टरों ने उन्‍हें एक महीने के लिए कोमा में रखने का निर्णय लिया। इस वजह से वह मिर्गी की चपेट में आ गए।

Also Read : Amazing Facts in Hindi : कितने मेगापिक्सल की होती है इंसानी आंखें

- विज्ञापन -

प्रदर्शनी के माध्यम से अनुभव को किया शेयर

ग्रेवाल के मुताबिक उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि जैसे संभावनाओं, विभिन्न जीवन और पुनर्जन्मों का एक पूरा माहौल उनके सामने से गुजरा है। ग्रेवाल उस हैरतअंगेज घटना के प्रभाव से अभी तक उबर नहीं पाए हैं लेकिन मौत का सामना करने के बाद अब उनकी जिंदगी और जिंदगी के प्रति उनका नजरिया (Life After Death) पूरी तरह से बदल चुका है। उन्होंने अपने इस अनुभव को शेयर करने के लिए उसकी डॉक्‍यूमेंटेशन कर प्रदर्शनी आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने लंदन के कर्मा सैंक्टम सोहो होटल में 24 सितंबर तक चलने वाली ‘रिबूट’ प्रदर्शनी में अपने इस अनुभव को सार्वजनिक किया है।

Life After Death : एक्टर ने बताया मरने के बाद क्या-क्या देखा

[table “9” not found /]
[table “5” not found /]

- विज्ञापन -
Caas India Web Team
Caas India Web Teamhttps://caasindia.in
Get the latest health news, research updates, wellness tips & medical insights from Caas India Health News. Stay informed for better health & lifestyle.
- विज्ञापन -

लेटेस्ट हेल्थ न्यूज