Monday, February 17, 2025
HomeHealth TipsMosquito Bites Remedies : मच्छरों को आपसे दूर रखते हैं ये 4...

Mosquito Bites Remedies : मच्छरों को आपसे दूर रखते हैं ये 4 घरेलु नुस्खे, आप भी आजमाएं

मच्छरों के काटने से फैलती है डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियां

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

दुष्प्रभाव मुक्त हैं ये Mosquito Bites Remedies

नई दिल्ली। Mosquito Bites Remedies : गर्मी की शुरूआत के साथ ही मच्छर लोगोंं के लिए बडी समस्या साबित होने लगते हैं। खासतौर से मानसून के दौरान मच्छरों का जोर बढने लगता है। इसी दौरान डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियां भी तेजी से फैलती है।

अगर आप बाजार में मिलने वाले मच्छर भगाने की दवा, क्वायल और स्प्रे का इस्तेमाल कर निराश हो चुके हैं तो इन 4 घरेलु नुस्खों (Mosquito Bites Remedies) को आजमा सकते हैं। यह प्राकृतिक रूप से मच्छरों को आपसे दूर रखने में प्रभावी साबित हो सकता है। इसके अलावा इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होता।

मच्छरों को भगाता है कपूर का गंध

Mosquito Bites Remedies : मच्छरों को आपसे दूर रखते हैं ये 4 घरेलु नुस्खे, आप भी आजमाएं
Mosquito Bites Remedies : मच्छरों को आपसे दूर रखते हैं ये 4 घरेलु नुस्खे, आप भी आजमाएं | Photo : freepik

अगर आप अपने आसपास मच्छरों के मंडराते रहने और उसके काटने से परेशान हैं तो कपूर आपके लिए बेहतर विकल्प बन सकता है। कपूर में तेज खुशबू होती हे। इसकी खुशबू की तीव्रता को मच्छर बर्दाश्त नहीं कर पाते। कपूर को कमरे में जलाएं और उससे पहले कमरे की सभी दरवाजे और खिडकियों को 30 मिनट तक बंद कर दें। इसके बाद जब आप कमरा खोलेंगे तो मच्छर वहां से भाग चुके होंगे।

मच्छरों के लिए जानलेवा है लहसुन का स्प्रे

Mosquito Bites Remedies : मच्छरों को आपसे दूर रखते हैं ये 4 घरेलु नुस्खे, आप भी आजमाएं
Mosquito Bites Remedies : मच्छरों को आपसे दूर रखते हैं ये 4 घरेलु नुस्खे, आप भी आजमाएं | Photo : freepik

लहसुन बेहद गुणकारी है। अभी तक आपने लहसुन के स्वास्थ्य लाभों को सुना होगा लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि लहसुन एक बेहतर मच्छररोधी (Mosquito Bites Remedies)  भी है। लहसुन की कुछ कलियां पानी में उबाल लें। इस पानी को एक एक स्प्रे बोतल में रख लें। इसे कमरे में स्प्रे करें। आप देखेंगे कि इसके संपर्क में आने के बाद मच्छर मरने लगते हैं। इसकी गंध आपको थोडी विचलित कर सकती है लेकिन मच्छर भगाने के इस प्रभावी विकल्प के गंध से आपको ज्यादा फर्क नहीं पडेगा बल्कि मच्छर काटने से होने वाली बीमारियों से बचाव जरूर हो जाएगा।

Also Read : Birth Control Pills लेना सही है या नहीं? इन दिनों इस विषय पर मचा हुआ है घमासान, जानिए क्या है सच्चाई

पिपरमेंट ऑयल शरीर से मच्छरों को रखेगा दूर

Mosquito Bites Remedies : मच्छरों को आपसे दूर रखते हैं ये 4 घरेलु नुस्खे, आप भी आजमाएं
Mosquito Bites Remedies : मच्छरों को आपसे दूर रखते हैं ये 4 घरेलु नुस्खे, आप भी आजमाएं | Photo : freepik

पिपरमेंट ऑयल एक प्रभावी मच्छररोधी विकल्प है। इससे मच्छर मरते हैं। इसका इस्तेमाल त्वचा पर भी किया जा सकता है। शरीर पर इसे लगाने से मच्छरों को खुद से दूर रखा जा सकता है। पिपरमेंट ऑयल को नींबू के रस में मिलाकर स्किन पर लगाने से मच्छर आपके पास नहीं आएंगे। इस तरह आप मच्छर के काटने से खुद को बचा सकते हैं।

कॉफी से करें डेंगू का खात्मा

Mosquito Bites Remedies : मच्छरों को आपसे दूर रखते हैं ये 4 घरेलु नुस्खे, आप भी आजमाएं
Mosquito Bites Remedies : मच्छरों को आपसे दूर रखते हैं ये 4 घरेलु नुस्खे, आप भी आजमाएं | Photo : freepik

कॉफी की घूंट जितनी आपको राहत दे सकती है, उतना ही यह मच्छरों के लिए जानलेवा साबित होती है। बरसात में अक्सर घर या आसपास पानी इकट्ठा होने लगता है। ऐसे मेें मच्छरों को पनपने का बेहतर माहौल मिल जाता है। इन्हीं इकट्ठा हुए पानी में डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया के मच्छर पनपते हैं। जहां भी आप पानी इकट्ठा होता हुआ पाते हैं, वहां थोडी सी कॉफी डाल दें। इससे पानी की सतह पर तैरते मच्छरों के अंडे समाप्त हो जाएंगे। कॉफी पानी में ऑक्सीजन की आपूर्ति को ठप कर देता है। जिससे अंडों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है।

[table “9” not found /]

[table “5” not found /]

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News|Breaking News|Autoimmune Disease News|Latest Research | on https://www.caasindia.in|caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Caas India Web Team
Caas India Web Teamhttps://caasindia.in
Welcome to caasindia.in, your go-to destination for the latest ankylosing spondylitis news in hindi, other health news, articles, health tips, lifestyle tips and lateset research in the health sector.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Article