12.1 C
New Delhi
रविवार, दिसम्बर 21, 2025
- विज्ञापन -
होमAmazing NewsRussia : महिला के ब्रेन में 3 सेमी लंबी सुई मिली, 80...

Russia : महिला के ब्रेन में 3 सेमी लंबी सुई मिली, 80 साल की उम्र में हुआ खुलासा

जब महिला की सीटी स्कैन की गई तब जाकर पता चला कि उसकी ब्रेन में 3 सेमी लंबी सुई है

- विज्ञापन -

जिंदगी का एक बडा हिस्सा ब्रेन में मौजूद सुई के साथ गुजारा

नई दिल्ली। मॉस्को : रूस (Russia) में एक महिला के ब्रेन में 3 सेमी. लंबी सुई (3 cm long needle found in woman’s brain) होने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यह मामला इसलिए अलग है क्योंकि बताया जा रहा है कि इस महिला ने अपनी जिंदगी का एक बडा हिस्सा ब्रेन में मौजूद सुई के साथ ही बिताया है। महिला की उम्र 80 साल है। यह खुलासा तब हुआ, जब डॉक्टरों ने उसकी सीटी स्कैन की।

वैज्ञानिक बता रहे हैं हत्या के प्रयास का मामला

इस तरह की जानकारी सामने आने के बाद एक नया विवाद खडा हो गया है। रूस के इतिहास को देखते हुए वैज्ञानिक इसे शिशु हत्या के प्रयास से जुडा मामला बता रहे हैं। उनका कहना है कि महिला जब छोटी रही होगी, तब उसके माता-पिता ने उसकी हत्या की मंशा से ऐसा किया होगा लेकिन वे असफल रहे। बाद मेें भी उन्होंने सुई निकालने की कोशिश नहीं की होगी क्योंकि उन्हें यह लगा होगा कि ऐसा करने से उसकी हालत और अधिक बिगड सकती है।

अकाल के दौरान Russia में सामान्य नहीं थे ऐसे मामले

रूस (Russia) के सखालिन के सुदूर क्षेत्र में स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, ‘अकाल के दौरान ऐसे मामले सामान्य नहीं माने जाते थे।’ उसके माता पिता ने शायद दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान बच्चे को मारने की कोशिश के तहत ऐसा किया होगा। जिसके कारण महिला को जन्म से ही इसे 3 सेमी लंबी सुई  के साथ जीवन बिताना पडा।

- विज्ञापन -

Also Read : Vegetarianism : चाहकर भी नॉनवेज खाना नहीं छोड पा रहे? जानिए क्या है असली वजह

बयान में कहा गया कि इस तरह के तरीके अक्सर अपराध से संबंधित सबूतों को छिपाने के लिए किए जाते थे। युद्ध काल में सोवियत संघ (Russia) में भारी मात्रा में भोजन की कमी थी। लोग गरीबी में जिंदा रहने को मजबूर थे। ऐसे में गरीबी से तंग आकर लोगों के द्वारा इस तरह के कदम उठाना आश्चर्यजनक और सामान्य नहीं था।

दिमाग में घुस गई सुई | 3 cm long needle found in woman’s brain

महिला के ब्रेन में 3 सेमी लंबी सुई मिली, 80 साल की उम्र में हुआ खुलासा
महिला के ब्रेन में 3 सेमी लंबी सुई मिली, 80 साल की उम्र में हुआ खुलासा | Photo : freepik

स्थानीय स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सुई महिला के बाईं पेरिएटल लोब (parietal lobe) में धंसा पाया गया लेकिन इसका दुष्प्रभाव नहीं होने के कारण महिला बच गई। डॉक्टरों के मुताबिक, मरीज ने कभी भी सिरदर्द या चोट से होने वाले दर्द की शिकायत नहीं की। ब्रेन में सुई होने के बाद भी उसका जीवन खतरे में नहीं था। महिला को अब चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

- विज्ञापन -

Also Read : Yellow Teeth Remedies: जादू की तरह सफेद होंगे पीले दांत

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

वर्ष 2009 में ऐसा ही एक मामला सामने आया था। तब अमेरिका के कोलोराडो निवासी 72 वर्षीय शख्स के साइनस में वर्षों से एक कील फंसी हुई पाई गई थी। डॉक्टरों ने आशंका व्यक्त की थी कि कील लगभग 30 वर्षों से फंसी हुई थी। शख्स कान में समस्या होने की वजह से डॉक्टर के पास पहुंचा था। जिसके बाद डॉक्टर ने एमआरआई करवाने का निर्णय लिया।

मरीज लगातार दर्द की शिकायत कर रहा था। ऐसे में एमआरआई नहीं की जा सकी। डॉक्टरों ने कहा कि साइनस में धातु की मौजूदगी दर्द की वजह बन रही थी। मशीन में चुंबक होने की वजह से वह अपनी जगह से खिसक गई और मरीज के खांसने के कारण कील गले तक पहुंच गई थी।

[table “9” not found /]
[table “5” not found /]

- विज्ञापन -
Caas India Web Team
Caas India Web Teamhttps://caasindia.in
Get the latest health news, research updates, wellness tips & medical insights from Caas India Health News. Stay informed for better health & lifestyle.
- विज्ञापन -

लेटेस्ट हेल्थ न्यूज