WHO की रिपोर्ट में मौत के शीर्ष 10 कारणों का खुलासा
Top 10 Causes of Death, Top 10 Deadly Diseases, Most Fatal Diseases of World : विश्व भर में सबसे ज्यादा मौत की वजह (Top 10 Causes of Death) बनने वाली 10 बीमारियों की सूची (List of 10 diseases) सामने आई है। यह खुलासा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की वर्ल्ड हेल्थ स्टैटिस्टिक्स 2024 (World Health Statistics 2024) रिपोर्ट मेें किया गया है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2021 में हुई कुल 68 मिलियन मौतें हुई थी। इनमें से लगभग 57% (39 मिलियन मौतें) केवल शीर्ष 10 कारणों से हुईं थी। कोविड-19 (COVID 19) महामारी ने वैश्विक मृत्यु दर (Global mortality rate) के पैटर्न को बदल कर रख दिया है।
इससे संक्रामक बीमारियों का प्रभाव (impact of infectious diseases) बढ़ा है। वहीं, औसत जीवन प्रत्याशा (life expectancy) में भी गिरावट देखने को मिल रही है।
कोविड-19 महामारी ने वैश्विक मृत्यु दर को इस तरह किया प्रभावित
रैंक | मृत्यु का कारण | मृत्यु (मिलियन में) | कुल मृत्यु का प्रतिशत | मुख्य जोखिम कारक |
---|---|---|---|---|
1 | इस्केमिक हृदय रोग (IHD) | 9.0M | 13.2% | अस्वस्थ आहार, शारीरिक निष्क्रियता, मोटापा, धूम्रपान, शराब, मधुमेह, उच्च कोलेस्ट्रॉल |
2 | कोविड-19 | 8.7M | 12.8% | वायरस का तेजी से फैलना, बुजुर्गों में जटिलताएँ, हेल्थकेयर संसाधनों की कमी, नए वेरिएंट |
3 | स्ट्रोक | 7.0M | 10.2% | उच्च रक्तचाप, मधुमेह, धूम्रपान, शराब, मोटापा, हृदय रोग |
4 | क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) | 3.5M | 5.2% | धूम्रपान, वायु प्रदूषण, रसायनों के संपर्क में आना, अनुवांशिक कारक |
5 | निम्न श्वसन संक्रमण (Lower Respiratory Infections) | 2.5M | 3.6% | कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र, वायु प्रदूषण, धूम्रपान, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी |
6 | श्वासनली, ब्रोंकस और फेफड़ों का कैंसर | 1.9M | 2.7% | धूम्रपान, वायु प्रदूषण, कार्सिनोजेन्स का संपर्क |
7 | अल्ज़ाइमर और अन्य डिमेंशिया | 1.8M | 2.7% | बढ़ती उम्र, आनुवंशिकता, जीवनशैली, हृदय रोग |
8 | मधुमेह | 1.6M | 2.4% | अस्वस्थ आहार, मोटापा, शारीरिक निष्क्रियता, आनुवंशिक प्रवृत्ति |
9 | गुर्दे की बीमारियाँ (Kidney Diseases) | 1.4M | 2.1% | मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा, नमक-प्रोटीन युक्त आहार, देर से पहचान |
10 | क्षय रोग (TB) | 1.4M | 2.0% | एचआईवी/एड्स, कुपोषण, खराब जीवन स्थितियाँ, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी |
Top 10 Causes of Death : WHO के अनुसार, महामारी के कारण
स्वस्थ जीवन प्रत्याशा (HALE) 1.5 वर्ष कम होकर 61.9 वर्ष रह गई।
वैश्विक जीवन प्रत्याशा 1.8 वर्ष घटकर 2021 में 71.4 वर्ष हो गई।
संचारी रोगों (Communicable Diseases) की वजह से होने वाली मौतें 2020 में 23.0% से बढ़कर 2021 में 28.1% हो गईं।
2005 के बाद यह आंकडा सबसे अधिक है।
गैर-संचारी रोगों (NCDs) की वजह से होने वाली मौतें 2020 में 70.0% से घटकर 2021 में 65.3% रह गईं।
शीर्ष 10 मृत्यु के प्रमुख कारण (Top 10 Causes of Death)

प्रमुख बीमारियों का विश्लेषण
1. इस्केमिक हृदय रोग (IHD) – 9.0 मिलियन मौतें (13.2%)
इसमें हृदय धमनियों में रुकावट की वजह से रक्त प्रवाह बाधित हो जाता है, जिसके कारण दिल का दौरा पड़ने का जोखिम बढता है।
प्रमुख जोखिम कारक:
धूम्रपान और शराब सेवन
मधुमेह और उच्च कोलेस्ट्रॉल
अस्वस्थ आहार (संतृप्त वसा, चीनी और नमक की अधिकता)
शारीरिक निष्क्रियता और मोटापा
2. कोविड-19 – 8.7 मिलियन मौतें (12.8%)
2020 के बाद कोविड-19 महामारी वैश्विक स्तर पर मृत्यु का दूसरा सबसे बड़ा कारण बन गया है।
प्रमुख कारण:
वैश्विक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर अत्यधिक दबाव
नए वेरिएंट्स के कारण बढ़ती मृत्यु दर
तेजी से संक्रमित करने वाला वायरस
वृद्ध और अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों में जटिलताएं
3. स्ट्रोक – 7.0 मिलियन मौतें (10.2%)
मस्तिष्क में रक्त आपूर्ति रूकने से स्ट्रोक होता है।
प्रमुख कारण:
धूम्रपान और अत्यधिक शराब सेवन
अनियमित हृदय गति (Atrial Fibrillation)
उच्च रक्तचाप
मधुमेह और मोटापा
4. क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD) – 3.5 मिलियन मौतें (5.2%)
फेफड़ों की क्रोनिक बीमारी। इससे सांस लेने में कठिनाई होती है।
प्रमुख कारण:
लंबे समय तक वायु प्रदूषण के संपर्क में रहना
हानिकारक रसायनों और धूल के संपर्क में आना
आनुवंशिक कारण
धूम्रपान
5. निम्न श्वसन संक्रमण (2.5 मिलियन मौतें, 3.6%)
निमोनिया और ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियां। यह कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों को प्रभावित करती हैं।
प्रमुख कारण:
टीकाकरण और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी
वायु प्रदूषण और धूम्रपान
इसे भी पढें :
- Miracle of Surgery in AIIMS : अद्भुत! एम्स में हुई 4 पैर वाले बच्चे की चमत्कारी सर्जरी
- AI Model for Diabetes Test : विशेषज्ञों ने एआई युक्त नया मॉडल विकसित किया
- Delhi AIIMS Research Center मोबाइल की लत (Mobile Addiction) से बचाएगा
- Delhi News : Kidney Donation से दो मरीजों का महा कल्याण
6. फेफड़ों का कैंसर (1.9 मिलियन मौतें, 2.7%)
यह सबसे घातक कैंसर माना जाता है। इसका प्रमुख कारण धूम्रपान है।
अन्य जोखिम कारक:
हानिकारक पदार्थों (जैसे एस्बेस्टस) का संपर्क
वायु प्रदूषण (घर के अंदर और बाहर)
7. अल्ज़ाइमर और डिमेंशिया (1.8 मिलियन मौतें, 2.7%)
मानसिक कार्यों में गिरावट। यह समस्या बुजुर्गों को अधिक प्रभावित करती है।
प्रमुख कारण:
आनुवंशिक कारक
उच्च रक्तचाप और मधुमेह
बढ़ती उम्र
8. मधुमेह (1.6 मिलियन मौतें, 2.4%)
वर्ष 2000 से मधुमेह से होने वाली मौतों में 95% की वृद्धि पाई गई है।
प्रमुख कारण:
मोटापा और शारीरिक निष्क्रियता
आनुवंशिक प्रवृत्ति
अस्वस्थ आहार और चीनी का अधिक सेवन
9. गुर्दे की बीमारियां (1.4 मिलियन मौतें, 2.1%)
क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) मृत्यु दर के मामले में 19वें से 9वें स्थान पर पहुंच चुका है।
प्रमुख कारण:
मोटापा
असंतुलित आहार और देर से निदान
मधुमेह और उच्च रक्तचाप
10. क्षय रोग (TB) – 1.4 मिलियन मौतें (2.0%)
गरीब और निम्न-आय वाले देशों में यह घातक संक्रमण ज्यादा आम है।
प्रमुख कारण:
कुपोषण और खराब जीवन परिस्थितियाँ
स्वास्थ्य सेवाओं की कमी
एचआईवी/एड्स
Top 10 Causes of Death : निष्कर्ष
वैश्विक तौर पर इन 10 प्रमुख बीमारियों (10 major diseases) से सबसे अधिक नुकसान हो रहा है। महामारी जीवन प्रत्याशा की कमी का कारण बनी है। वहीं, हृदय रोग, मधुमेह और कैंसर जैसी गैर-संचारी बीमारियों का जोर बढ़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं, जीवनशैली में सुधार और नई चिकित्सा तकनीकों के माध्यम से इन बीमारियों से होने वाली मौत (Top 10 Causes of Death) को नियंत्रित किया जा सकता है।