Health tips

Benifits of Mango : बीपी की समस्या से आराम दिलाएगा आम

BY : Caas India

28 June 2022

बदलते जीवनशैली की वजह से आज बीपी (ब्लड प्रेशर) की समस्या आम हो गई है। आज यह समस्या युवाओं को भी प्रभावित कर रही है। दरअसल, बीपी की समस्या कई अन्य समस्याओं का भी कारण बन सकती है। ऐसे में समय रहते अगर बीपी का उपचार शुरू कर दिया जाए तो आपको इससे निजात भी मिल सकती है।

विशेषज्ञों के मुताबिक अधिकतर लोगों को बीपी  की समस्या होती है लेकिन उन्हें इसका पता ही नहीं होता लेकिन जब मामला गंभीर होता है और डॉक्टर के पहुंचते हैं तो पता चलता है कि उन्हें ब्लड  प्रेशर की समस्या है।

गर्मी का मौसम है और इस मौसम में विभिन्न किस्म के आम उपलब्ध होते हैं। ज्यादातर लोगों को आम खाना पसंद है। आम के बारे में आप काफी कुछ जानते होंगे लेकिन बहुत कम लोगों को आम की यह  विशेषता मालूम होगी कि आम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रख सकता है। आज हम आपको आम के कुछ ऐसे गुण बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए उपयोगी साबित होगा।

वजन को रखता है नियंत्रित : आम के छिलकों में फाइटोकेमिकल होता है। यह केमिकल प्राकृतिक तरीके से फैट बर्न करता है। आम खाने से देर से भूख नहीं लगती है। दिनभर में कई बार खाने की आदत वाले लोग अपनी इस आदत से छुटकारा पाने के लिए आम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बीपी रखता है नियंत्रित : विशेषज्ञों के मुताबिक ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना कर रहे लोगों के लिए आम खाना फायदेमंद है। इसमें मौजूद बीटा कैरोटीन और फाइबर बीपी को नियंत्रित करता है। बीटा कैरोटीन शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को भी बाहर निकालने में मदद करता है। जबकि, फाइबर आपके शरीर में फैट्स की मात्रा को नियंत्रित करने में सहायक होने के साथ आंतों की सफाई में भी अपनी भूमिका निभाता है।

चेहरे पर लाता है चमक : आम में विटामिन सी और विटामिन ए की मात्रा मौजूद होती है। ये विटामिन्स त्वचा को बेहतर पोषण देते हैं। जिसके कारण त्वचा की चमक बढती है। अगर आप नियमित और नियंत्रित मात्रा में आम का सेवन करते हैं तो चेहरे पर मौजूद दाग और धब्बे दूर होने लगेंगे। यह त्वचा को झुर्रियों से  भी बचाता है और बुढापे के मार्क कम करने में सहायक होता है।

दिल के लिए फायदेमंद आम में फाइबर, पोटैशियम और विटामिन्स की मात्रा होती है। यह धमनियों की गतिरोध (ब्लॉकेज) से बचाता है। इसमें पोनीफेनल, बायोएक्टिव होने के वजह से यह दिल की सेहत के लिए उपयोगी माना जाता है।

caasindia.in पर बने रहें। और हेल्थ टिप्स पढने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर  क्लिक करेें।