Health Tips : स्वास्थ्य के लिए बेहतर कौन? काला या सफेद नमक

अक्सर काले और सफेद नमक और इनके फायदे-नुकसान को लेकर चर्चाएं होती है। कोई काले नमक को फायदेमंद बताता है तो कोई सफेद नमक को। वैसे ज्यदातर हेल्थ टिप्स और गाइडेंस देने वाले लोग नमक कम खाने की सलाह देते हैं क्योंकि नमक का जरूरत से अधिक उपयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है।

ब्लड-प्रेशर और किडनी की बीमारी से पीडित लोगों को तो नमक के प्रयोग में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। दूसरी ओर यह भी सच है कि नमक के बिना भोजन का जायका ही नहीं आता।

तो क्यों न काले और सफेद नमक के बारे में संशय को ही दूर कर दिया जाए ताकि हर व्यक्ति सतर्कता से नमक का इस्तेमाल कर भोजन का जायका भी ले सके और बीमारियों से भी दूर रह सके। तो चलिए आज हम आपको सफेद नमक और काले नमक के बारे में वह सबकुछ बता रहे हैं, जो आपको दोनों के बीच अंतर को समझने में मदद करेगा-

सफेद नमक क्या है? सफेद नमक में 97 प्रतिशत सोडियम क्लोराइड की मात्रा होती है। इसका मुख्य तत्व आयोडीन है। सफेद नमक को टेबल सॉल्ट के रूप में भी जाना जाता है। इसे गॉइटर और थायरॉयड रोग जैसे विकारों से बचने के लिए जरूरी माना जाता है।

सफेद नमक के नुकसान इस नमक को हैवी प्रोसेस्ड करके तैयार किया जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान मूल खनिजों को निकाल दिया जाता है। प्रोसेस्ड नमक से प्राकृतिक खनिजों का लाभ शरीर को नहीं मिल पाता है।

काला नमक क्या है? काला नमक भारतीय व्यंजनों में प्रमुखता से इस्तेमाल किया जाता है। यह सल्फर यौगिकों से तैयार किया जाता है। इसमें आयरन और पोटेशियम क्लोराइड की मात्रा भी होती है। काला नमक के और भी रूप हैं। सबसे अधिक प्रचलित हिमालयी काला नमक होता है। यह नमक मांसपेशियों की कार्यप्रणाली को ठीक रखने में मदद करता है।

काले नमक के नुकसान : वैसे तो काले नमक के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। अधिक मात्रा में सेवन करने पर यह भी हानि पहुंचा सकता है। पूरी तरह काले नमक पर निर्भरता से शरीर में आयोडिन की कमी हो सकती है। सिर्फ काला नमक खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में आयोडिन नहीं मिलता है।

सफेद और काले नमक में अंतर : सफेद नमक गंधहीन होता है। काले नमक में हल्कि गंध होती है। सफेद नमक एक प्रकार का समुद्री नमक है। जबकि काला नमक एक प्रकार का सेंधा नमक है। सफेद नमक समुद्री जल के वाष्पीकरण प्रक्रिया के तहत तैयार किया जाता है। काला नमक हिमालय क्षेत्र में निकाला जाने वाला एक प्राकृतिक पत्थर से तैयार करते हैं। सफेद नमक का उपयोग खाना पकाने और फूड प्रिजर्वेशन के लिए किया जाता है। काले नमक के कुछ चिकित्सीय लाभ हैं और अक्सर आयुर्वेद में इसका उपयोग किया जाता है।

किस नमक का करें उपयोग : काले नमक को सफेद नमक या टेबल सॉल्ट से बेहतर माना जाता है। काला नमक से पाचक क्षमता में सुधार होती है। काला नमक हल्का लेक्सेटिव है, यानि कब्ज दूर करने में उपयोगी है। काला नमक आंतों में गैस बनने की प्रवृत्ति को दूर करता है। काला नमक हार्ट बर्न की समस्या को भी दूर करने में कारगर है। काला नमक एसिडिटी की समस्या में भी लाभकारी है। काला नमक रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य बनाए रखने में उपयोगी है। मधुमेह से पीडित लोगों के लिए भी यह फायदेमंद है। उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों के लिए काला नमक बेहतर विकल्प है।

caasindia.in पर विजिट करने के लिए शुक्रिया जानकारियों से भरपूर Web Stories के लिए ओग भी हमारे साथ बने रहें।