इन्हें कच्चा खा  लिया तो होगा सिर्फ नुकसान

Fill in some text

जहां लोग अपने फिगर  को  लेकर काफी जागरूक हो गए हैं, वहीं मोटापा कम करके फिगर मेंटेंन रखने के लिए लोग कई उपाए अपनाते हैं। उन्हीं में  से एक उपाए है सब्जियों को कच्चा खाना।

मशरूम :

इसमें एर्गोथायोनीन नामक एंटीऑक्सीडेंट प्रचूर मात्रा मेें होती है। यह  जानना जरूरी है कि मशरूम पकने के बाद  ही एर्गोथायोनीन को रिलीज करता है। एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स और केमिकल्स को तोड़ने में मदद करता है। एंटीऑक्सीडेंट्स कई तरह के रोगों और बढ़ती उम्र के साथ होने वाली परेशानियों को कम करने में सहायता  करता है।

1

केल

इसे स्टीम करने के बाद ही इसके पोषक तत्वों को पूरी तरह फायदा मिल सकता है। जबकि, इसे अधिकतर सलाद के तौर पर कच्चा ही खाते हैं। केल शरीर को स्वस्थ रखने में बेहद  मददगार माना जाता है। इसे स्टीम करके खाया जाए तो इसके पोषक तत्व पूरी तरह शरीर को मिलते हैं।

2

गाजर

आमतौर  पर सलाद में इस्तेमाल होने वाले गाजर का  मिक्स  वेज जैसी सब्जियों में खूब इस्तेमाल होता है। लोग स ब्जी बनाते समय इसे छीलकर डालते हैं लेकिन यह सही तरीका नहीं है। छीले हुए गाजर की सब्जी में पोषक तत्व कम हो जाते हैं। इसक अलावा अगर गाजर को पकाकर खाया  जाए तो ज्यादा मात्रा में बीटा-कैरोटीन प्राप्त् किया जा सकता है। यह  कैरोटीनॉयड नाम का तत्व है जिसे  शरीर विटामिन ए में बदल देता है। विटामिन ए हड्डियों के विकास और इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में सहायता करता है। छीले बिना गाजर को पकाने से इसकी एंटीऑक्सीडेंट की  मात्रा दोगुनी हो जाती है।

3

पालक 

पालक में प्रचूर मात्रा में पोषक तत्वों की मौजूदगी होती है। पालक में आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और जिंक होते हैं। पालक को जब पकाकर खाया जाए, तभी इसमें मौजूद गुणकारी तत्वों को अत्यधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। हमारा शरीर तभी इसके पोषक तत्वों को अवशोषित करता है, जब इसे पकाकर खाया जाए। इसमें ऑक्सैलिक एसिड की मौजूदगी होती है। जो आयरन और कैल्शियम के अब्सॉर्प्शन को ब्लॉक कर देता है।  जब हम पालक को पकाते हैा तो कैल्शियम और आयरन रिलीज हो जाता है और हमारा शरीर इसे आसानी से अवशोषित कर लेता है। इस पर किए गए अध्यनों और रिपोर्टस के मुताबिक अगर पालक को स्टाम कर लिया जाए तो इसमें मौजूद फोलेट का स्तर संतुलित हो जाता है। यह तत्व कई प्रकार के  कैंसर के जोखिम को कम करने में सहायता करता है।  

4

अन्य हेल्थ टिप्स पाने के लिए हमारे साथ ऐसे ही बने रहे। अभी विजिट करें :