WEB STORY

जोडों और मांसपेशियों में रहती है सूजन कहीं यह वजह तो नहीं

jBY : Caas India

जोडों और मांसपेशियों में  सूजन कई कारणों और बीमारियों की वजह से  हो  सकती है। कुछ ऐसे ऑटोइम्यून डिसऑर्डर हैं, जिनमें जोडों और मांसपेशियोें का सूजन मुख्य समस्या होती है। इसके अलावा भी जब एक सामान्य व्यक्ति, जिसे पहले से जोडों और मांसपेशियों में सूजन की समस्या अचानक हुई हो और जांच में  सबकुछ ठीक होने के बाद भी स्थिति में सुधार न हो रहा हो, तो अपने शरीर में अमीनो एसिड के स्तर की जांच करवानी चाहिए।

हो सकता है यही वह वजह हो जो जोडों और मांसपेशियों में सूजन की वजह  बन रहा हो। जो लोग जोडों और मांसपेशियों में सूजन की ही बीमारी का सामना कर रहे हैं, उनके लिए भी अमीनो एसिड एक महत्वपूर्ण फैक्टर साबित हो सकता है। आप सूजन को नियंत्रित करने के लिए दवाएं ले रहे हैं और उससे अधिक फर्क पडता हुआ नहीं दिख रहा है तो ऐसे लोगों को भी अमीनो ऐसिड के स्तर की जांच करवानी चाहिए। यहां यह भी स्पष्ट कर दें कि सिर्फ अमिनों एसिड ही ऐसी सूजन की वजह पता करने का एक मात्र पैमाना नहीं है। यह भी हो सकता है कि जोडों और मासंपेशियों के सूजन के लिए कोई और भी वजह जिम्मेदार हो। यहां हम आपको अमिनो एसिड के बारे में कुछ जरूरी जानकारियां साझा कर रहे हैं।

अमीनो ए​सिड की कमी से हो सकती है समस्याएं :

याददाश्त प्रभावित हो सकती है।

आईक्यू लेवल कमजोर हो सकता है।

इम्यूनिटी भी प्रभावित हो सकता है।

हड्डी और मांसपेशियां कमजोर हो सकती है।

ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम बढ सकता है।

ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है।

यह जोडों और मांसपेशियों की सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है। मोटापे को कम करने में सहायक होता है। पेट में जमें फैट को बर्न करने में मदद करता है।

अमीनो एसिड से फायदे : 

अमीनों एसिड की कमी हो तो करें इनका सेवन :

शाकाहारी :

मूंगफली सूरजमुखी के फूलों के बीज एवोकाडो हरी पत्तेदार सब्जी ब्रोकली बादाम संतरा दालें ब्राउन राइस तिल का तेल गाजर चिया सीड्स साबुत अनाज

मांसाहारी :

मांस, मछली, अंडे

आगे भी लगातार हेल्थ टिप्स पाने के लिए बने रहिए हमारे साथ हमारी वेबसाइट विजिट करने के लिए नीचे क्लिक करें