नपुंसकता खत्म कर देगी 8 टांगों वाली यह मकड़ी 

Photo Credit : Canva

ब्राजील के वैज्ञानिकों का दावा है कि बनाना स्पाइडर का जहर नपुंसकता का उपचार बन सकता है।

Photo Credit : Canva

ब्राजील के वैज्ञानिक बीते 30 साल से दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ियों में से एक, बनाना स्पाइडर पर रिसर्च कर रहे थे।

Photo Credit : Canva

वैज्ञानिक पता करने का प्रयास कर रहे थे कि इन मकड़ियों के काटने से इंसानों पर कैसा प्रभाव पडता है।

Photo Credit : Canva

उन्हें यह पता चला कि इन ब्राजीली मकड़ियों के काटने से पुरुष जननांग में चार घंटों से अधिक उत्तेजना कायम रहती है।

Photo Credit : Canva

साइंटिस्‍ट के मुताबिक, बनाना मकड़ी के जहर का प्रभाव वियाग्रा के प्रभाव से भी अधिक पाया गया है।

Photo Credit : Canva

वैज्ञानिकों ने इस मकड़ी की जहर से एक विशेष जेल भी तैयार किया है, जिसका प्रयोग के तौर पर इस्‍तेमाल किया जा रहा है।

Photo Credit : Canva

यह रिसर्च ब्राजील में फेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ मिनस गेरैस के शोधकर्ताओं ने किया है।

Photo Credit : Canva

वैज्ञानिकों के मुताबिक, मकड़ियों के जहर में मौजूद टॉक्सिन इरेक्टाइल डिसफंक्शन के इलाज में मददगार है।

Photo Credit : Canva

इनके जहर में एक महत्‍वपूर्ण घटक BZ371A पाया जाता है, जो पूरे शरीर में ब्लड सप्लाई को तेजी से बढ़ाता है।

Photo Credit : Canva

साइंस्टिस्‍ट की टीम ने पुरुषों और महिलाओं दोनों पर पहले चरण का परीक्षण पूरा कर लिया है और दूसरे चरण के परीक्षण की तैयारी में जुटे हैं।

Photo Credit : Canva

उनका दावा है कि प्रयोग पूरी तरह सुरक्ष‍ित है और इसका दुष्‍प्रभाव भी नहीं है। मकड़ी की जहर से तैयार दवा वियाग्रा का विकल्‍प बनाया जा सकता है।

Photo Credit : Canva

आर्म्ड स्पाइडर, बनाना स्पाइडर या फोनेयुट्रिया निग्रिवेंटर के नाम से मशहूर आठ टांगों वाली मकड़ी दक्षिण और मध्य अमेरिका में पाई जाती है।

Photo Credit : Canva

अगर इस प्रयोग से इलाज की अनुमत‍ि मिलती है तो नपुंसकता का सामना कर रहे लाखों पुरुषों के लिए यह नया विकल्प साबित होगा।

Photo Credit : Canva

NEXT STORY :

Yellow Theeth Remedies : जादू की तरह सफेद होंगे पीले दांत

Photo Credit : Canva