Category

लाइफ स्टाइल

ऐसे करें हड्डियों को मजबूत

By : caas india

24 June 2022

उम्र बढने के साथ सबसे ज्यादा हड्डियों की कमजोरी और उससे जुडी समस्याएं सामने आती है। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि अपने हड्डियों की सेहत पर ध्यान दिया जाए। यह हम कुछ ऐसे उपाए बता रहे हैं, जिससे आपकी हड्डियों का सेहत बेहतर रह सकता है।

तिल के बीज (sesame seed)

1

तिल में फास्फोरस और कैल्शियम बहुत ज्यादा होता है। जो हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बाजार में ये आसानी से मिल जाता है। इसे किसी भी चीज में मिलाकर खाया जा सकता है।

बीन्स (beans)

2

बीन्स हड्डियों के अनुकूल पोषक तत्वों का पावर हाउस है। इसमें कैल्शियम और फास्फोरस होते हैं, जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अपने आहार में राजमा, एडामे और बहुत कुछ शामिल कर सकते हैं।

रागी (Ragi)

3

रागी कैल्शियम से भरपूर होता है जो हड्डियों के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। रागी भी बाजार में आसानी से मिल जाता है। रागी की रोटी, रागी का चिल्ला, पैनकेक कुछ भी बनाकर बच्चों को दे सकते हैं। बड़े भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं। रागी उन बच्चों के लिए भी बहुत जरूरी हैं जिन्होंने मां का दूध नहीं ज्यादा पिया हो।

इसके अलावा कई और फूड्स है जिसमें हड्डियों को स्वस्थ्य रखने वाले तत्व मौजूद होते हैं। आइए बताते हैं उसके बारे में।

पालक

1

इसकी हरी पत्तियों में कैल्शियम का भंडार होता है। 25 प्रतिशत इसमें कैल्शियम होता है। इसके अलावा आयारन और विटामिन ए प्रचुर मात्रा में मिलते हैं। यह सब्जी हड्डियों और दांतों के निर्माण में मदद कर सकती है।

अनानास

2

इस खट्टे मीठे फल में पोटेशियम की प्रचुर मात्रा पाया जाता है। जो शरीर के एसिड लोड को संतुलित करने में मदद करता है और कैल्शियम की कमी को रोकता है। यह सीधे शरीर को विटामिन डी या कैल्शियम की आपूर्ति करता है। साथ ही इसमें विटामिन ए की भरपूर मात्रा होती है।

केला

3

केला पाचन में सहायता के अलावा, केला मैग्नीशियम का एक शानदार स्रोत है। हड्डियों और दांतों के निर्माण के लिए विटामिन महत्वपूर्ण है। हर दिन एक केला कमजोर हड्डियों को रोक सकता है।

नट्स

4

नट्स कैल्शियम के अलावा हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, नट्स में मैग्नीशियम और फास्फोरस भी होते हैं। मैग्नीशियम शरीर को कैल्शियम को अवशोषित करने और हड्डियों में रखने में मदद करता है।

ऐसे और भी हेल्थ टिप्स के लिए हमारे साथ बने रहें। और अधिक जानने के लिए हमारी वेबसाइट विजिट करें।