सोमवार, नवम्बर 3, 2025
होमLatest ResearchMonkeypox ने चौंकाया : विशेषज्ञों के सामने सवाल, क्या सेक्स से भी...

Monkeypox ने चौंकाया : विशेषज्ञों के सामने सवाल, क्या सेक्स से भी फैल सकता है वायरस?

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

क्या मंकीपॉक्स (Monkeypox)सेक्सुअल कॉन्टैक्ट से भी फैल सकता है। यह सवाल पहेली बनकर अब ​विशेषज्ञों के सामने है। यूरोप में हुई एक ताजा रिसर्च के बाद से यह सवाल उठ रहा है। मंकीपॉक्स आउटब्रेक की शुरूआत में डब्ल्यूएचओ पहले ही इस मामले को लेकर आशंका व्यक्त कर चुका है।


नई दिल्ली:  मंकीपॉक्स (Monkeypox) नई चुनौती के रूप में दुनिया के सामने है। पिछले एक महीने के दौरान ही यह वायरस 29 देशों में फैल चुका है। विश्वभर में इसके 1088 मामले सामने आ चुके हैं। इसी बीच यूरोप में की गई एक ताजा स्टडी ने पूरी दुनिया के विशेषज्ञों को हैरान कर दिया है। साथ ही अब एक नया सवाल खडा हो गया है, जिसे लेकर दुनियाभर के विशेषज्ञ कवायद में जुटे हुए हैं।

इस बीमारी की शुरूआत में ही डब्ल्यूएचओ ने आशंका जताई थी कि शायद यह वायरस सेक्सुअल कॉन्टेक्ट के जरिए एमएसएम पुरूषों को संक्रमित कर रहा है। इसके बाद यूरोप में हुई एक ताजा स्टडी में ऐसे सबूत भी मिले हैं।

इसे भी पढें : उम्र भले ही बढ जाए लिवर रहता है जवान

यूरोसर्विलांस जर्नल में प्रकाशित हुई इस रिसर्च में इटली में मंकीपॉक्स से पीडित 4 मरीजों की जांच की गई। सभी MSM पुरुष हैं (वे पुरुष जो पुरुषों के साथ सेक्सुअल रिलेशन बनाते हैं)। इनकी उम्र लगभग 30 साल है। इनमें से 3 मरीज मई मे स्पेन में आयोजित रेव पार्टी में शामिल हुए थे। जबकि, चौथे शख्स ने सेक्स वर्क के लिए यात्रा की थी। चारों पुरुषों में यौन रोग, यानी सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन (STI) से पीडित होने की मेडिकल हिस्ट्री का भी पता चला है। वहीं इनमें से दो लोगों को एचआईवी भी है।

विशेषज्ञों के मुताबिक इन पुरुषों के वीर्य में मंकीपॉक्स वायरस की मौजूदगी पाई गई है। यहां बता दें कि दुनियाभर में पाए जा रहे मंकीपॉक्स के ज्यादातर पुरूष मरीजों के यौनांग में मवाद वाले दाने निकलने की समस्या सामने आ रही है। यह इस बीमारी के प्रमुख लक्षणों में से है।

इसे भी पढें : वैज्ञानिकों ने ढूंढा इंफ्लामेशन के लिए जिम्मेदार जीन, ऑटोइम्यून डिसऑर्डर के उपचार को ढूंढने में मिलेगी मदद

क्या है मंकीपॉक्स :

मंकीपॉक्स वायरस के जरिए फैलने वाला एक वायरल संक्रमण है। यह वायरस पहली बार 1958 में एक बंदर में पाया गया था। जिसे कैद किया गया था। 1970 में इंसान के इस वायरस से संक्रमित होने का पहला मामला सामने आया था। यह वायरस इंसान के जख्म के जरिए मुंह, नाक, आंख के जरिए शरीर के अंदर प्रवेश करता है। यह संक्रमित जानवर के काटने या उनके शरीर से निकलने वाले फ्लूड से भी हो सकता है।

इसके लक्षण 5 से 21 दिनों के अंदर प्रकट होते हैं। मवाद से भरे हुए दाने, सिरदर्द, बुखार, मांसपेशियों और कमर में दर्द, कंपकपी, थकान और लिम्फनोड में सूजन इसके प्रमुख लक्षण हैं। डब्ल्यूएच ओ के मुताबिक स्मॉलपॉक्स वैक्सीन मंकीपॉक्स के मामलों पर 85 प्रतिशत तक कारगर है।


Read : Latest Health News | Breaking News | Autoimmune Disease News | Latest Research |  on  https://caasindia.in | caas india is a Multilanguage Website | You Can Select Your Language from Social Bar Manue on the Top of the Website 

अस्वीकरण (Disclaimer)


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

 caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News, Breaking News, Autoimmune Disease News, Latest Research, Health Tips, Lifestyle Tips, Food Recipes on https://www.caasindia.in. caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Caas India Web Team
Caas India Web Teamhttps://caasindia.in
Get the latest health news, research updates, wellness tips & medical insights from Caas India Health News. Stay informed for better health & lifestyle.
RELATED ARTICLES

Latest Article