Plantation Drive चलाकर दिया जागरूकता का संदेश
नई दिल्ली।टीम डिजिटल : Plantation : पेड-पौधे प्रकृति के प्राण हैं और मनुष्य के लिए प्राण वायु के स्रोत होते हैं। यहां बिना किसी शुल्क के हमें स्वच्छ वायु प्रदान करते हैं। जिससे हमारे प्राण का पोषण होता है। आधुनिकता के इस दौर में विकास के नाम पर पेडों की जिस तरह कटाई हो रही है, उस अनुपात में नए पेड नहीं लगाए जा रहे हैं।
नतीजतन, वृक्षों की तादाद में भारी कमी आई है। इसके कई दुष्परिणाम हैं। जिसमें से ग्रीन हाउस गैसों का प्रभाव, अत्यधिक हानिकारक प्रदूषण प्रमुख है। केवल इतना ही नहीं पेडों की कमी के कारण लैंड स्लाइड जैसी घटनाओं में भी बढोत्तरी हो रही है। कुल मिलकार पेड हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इस मामले में लोगों को लगातार जागरुक और प्रेरित करते रहने की जरूरत है।

दिल्ली के शालीमार बाग में हैदरपुर गांव स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल में एक विशेष पौधारोपण अभियान (Plantation Drive) चलाया गया। इस दौरान विभिन्न किस्म के 50 से अधिक पौधे लगाए गए। पंजाब नेशनल बैंक की ओर से आयोजित पलाश अभियान के तहत पौधारोपण की यह कवायद की गई। इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पीएनबी उत्तरी दिल्ली के मंडल प्रमुख नीलेश कुमार ने कहा कि विकसित होना गलत नहीं है।
Also Read : Weird News : गर्भाशय के बिना ही 31 साल की महिला हुई प्रेगनेंट
यह एक सतत चलते रहने वाली प्रक्रिया है लेकिन विकास के साथ हमें जीवन के आधार यानि वृक्षों के बारे में भी गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। अगर हमें किसी ऐसे स्थान पर किसी योजना को मूर्त रूप देना है, जो हमारे विकास के लिए जरूरी है लेकिन वहां पेडों को काटने की जरूरत है, तो पहले तो हमें उन्हें बचाने पर ध्यान देना चाहिए।
अगर उन्हें बचाने का कोई रास्ता न दिखे, तो पेडों की संख्या का दोगुना पौधे लगाकर हमें नुकसान की भरपाई करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए। इस प्रकार से हम प्रकृति के संतुलन को संतुलित रख सकते हैं। इस अवसर पर हैदरपुर के निगम पार्षद जलज चौधरी, उत्तर-पश्चिम दिल्ली के अग्रणी जिला प्रबंधक मनोज कुमार, एमसीडी केशवपुरम जोन के एओ अशोक वर्मा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
[table “9” not found /][table “5” not found /]