मातृभूमि और पर्यावरण को समर्पित एक नई प्रेरणादायक शुरुआत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुई “एक पेड़ मां के नाम” tree plantation campaign को दिलशाद गार्डन पॉकेट Q में शानदार शुरुआत मिली। स्थानीय निगम पार्षद वीर सिंह पंवार और भाजपा नेत्री कुमारी रिंकू (पूर्व प्रत्याशी, सीमापुरी विधानसभा) के नेतृत्व में यह अभियान शुरू हुआ।
पेड़ लगाना नहीं, उसे पालना ज़रूरी: कुमारी रिंकू
कुमारी रिंकू ने कहा कि tree plantation अभियान केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए।
“हर पेड़ को एक बच्चे की तरह पालना होगा ताकि वह बड़ा होकर हमें छांव, ऑक्सीजन और स्वस्थ पर्यावरण दे सके।”
पेड़ हैं हमारे जीवन की सांसें : वीर सिंह पंवार
निगम पार्षद वीर सिंह पंवार ने tree plantation अभियान की अहमियत बताते हुए कहा:
“पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। ये ऑक्सीजन देते हैं, मिट्टी बचाते हैं और जलवायु को संतुलित रखते हैं। हर नागरिक को एक पेड़ ज़रूर लगाना चाहिए।”

आयुर्वेदिक जीवनशैली में भी है पेड़ों का महत्व : दीपक सागर
समाजसेवी दीपक सागर ने tree plantation अभियान के महत्व को आयुर्वेद और धार्मिक मान्यताओं से जोड़ते हुए कहा:
Also Read :
“पेड़ सिर्फ पर्यावरण नहीं बचाते, बल्कि हमें बीमारियों से भी दूर रखते हैं। हर धर्म में वृक्षों का विशेष महत्व बताया गया है।”
सामूहिक भागीदारी से सफल हुआ यह tree plantation campaign
इस अभियान को सफल बनाने में इन लोगों ने अहम भूमिका निभाई:
कुमारी रिंकू, वीर सिंह पंवार, विनोद पवार, शैंकी खुराना, दीपा बिष्ट, गौरी सान्याल, विकास होंडा, रवि शर्मा, पंकज चौहान, अमर सिंह कंडेरा आदि।