बुधवार, जुलाई 30, 2025
होमAmazing NewsWeird News : बीमारी है या वरदान ! 60 वर्षों से सोया...

Weird News : बीमारी है या वरदान ! 60 वर्षों से सोया नहीं है शख्स

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

Weird News : वियतनाम के Thai Ngoc के इस समस्या का कारण पता नहीं कर पा रहे डॉक्टर

नई दिल्ली। टीम डिजिटल :  Weird News : स्वस्थ रहने के लिए बेहतर नींद जरूरी है। विशेषज्ञ बेहतर स्वास्थ्य के लिए कम से कम 8 घंटे की नींद जरूरी बताते हैं। नींद की कमी से कई बीमारियों का जोखिम बढ जाता है। वहीं कम सोने वालों को बुढापा भी जल्दी आता है।

कुलमिलाकर देखा जाए तो एक व्यक्ति बिना सोए नहीं रह सकता है लेकिन वियतनाम के एक शख्स थाई एनजोक (Thai Ngoc) 60 वर्षों से सोए ही नहीं हैं। दिन हो या रात उन्हें नींद आती ही नहीं है। यह पहेली ऐसी है कि डॉक्टर इसे वरदान मानें या बीमारी उन्हें समझ ही नहीं आ रहा। कमाल की बात तो यह है कि इतने वर्षों से सोए बिना भी थाई एनजोक (Thai Ngoc) एक सामान्य इंसान की तरह फिट हैं।

 

पत्नी और बच्चों ने कभी थाई एनजोक को सोते हुए नहीं देखा

Weird News : बीमारी है या वरदान ! 60 वर्षों से सोया नहीं है शख्स
Weird News : बीमारी है या वरदान ! 60 वर्षों से सोया नहीं है शख्स | Photo Youtube/Drew Binsky

हैरान करने वाली बात यह है कि 80 साल की उम्र में भी थाई एनजोक बिना सोए न केवल ​फिट हैं बल्कि अपना सभी काम भी आसानी से करते हैं। उनकी पत्नी और बच्चों का दावा है कि उन्होंने थाई एनजोक को कभी सोते हुए नहीं देखा।

तेज बुखार के बाद उड गई नींद

लैडबाइबल नाम की एक वेबसाइट के मुताबिक जब थाई की उम्र 18 साल की थी, तब उन्हें एक दिन तेज बुखार आया था और उसके बाद उनकी नींद उड गई। मतलब, फिर इसके बाद थाई भी नहीं सोए। पहले तो उन्हें यह लगा कि शायद तबियत खराब होने की वजह से उन्हें इस तरह की समस्या हो रही है लेकिन स्वस्थ होने के बाद भी वह सो नहीं पा रहे थे। अपनी समस्या को लेकर वह डॉक्टरों के पास गए मगर कई तरह की जांच करने के बाद भी डॉक्टर ​किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाए। तब से लेकर आज तक थाई एनजोक के नींद न आना एक पहेली बनकर रह गई है।

Also Read : 41 वर्ष की उम्र में आप भी पा सकते हैं श्वेता तिवारी जैसी फिटनेस

ड्रिंक पीने के बाद भी सो नहीं पाते थाई एनजोक

वियतनामी बुजुर्ग ने मशहूर यूट्यूबर ड्र्यू बिन्स्की (Drew Binsky) के इंटरव्यू में बताया कि वह ड्रिंक पीकर भी सोने की कोशिश करके देख चुके हैं लेकिन इसके बावजूद उन्हें नींद नहीं आती। ड्रिंक लेने के बाद शरीर में सुस्ती जरूरी होती है लेकिन नींद नहीं आती है। यह इंटरव्यू कुछ महीने पहले लिया गया था।

[table “9” not found /]
[table “5” not found /]

अस्वीकरण (Disclaimer)


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

 caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News, Breaking News, Autoimmune Disease News, Latest Research, Health Tips, Lifestyle Tips, Food Recipes on https://www.caasindia.in. caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Caas India Web Team
Caas India Web Teamhttps://caasindia.in
Welcome to caasindia.in, your go-to destination for the latest health news ankylosing spondylitis treatment in hindi, other health news, articles, health tips, lifestyle tips and lateset research in the health sector.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Article