बुधवार, जुलाई 30, 2025
होमAmazing NewsAjab Gajab : मुंह से नहीं दिल से खाती है महिला, जानिए!...

Ajab Gajab : मुंह से नहीं दिल से खाती है महिला, जानिए! क्या है वजह

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

इस Ajab Gajab समस्या से लोग हैं हैरान

नई दिल्ली।टीम डिजिटल : Ajab Gajab : दुनिया में कई ऐसी घटनाएं हैं, जो हैरान करने वाली होती है। मानव शरीर को लेकर भी कई बार कुछ ऐसी बातें सामने आती हैं, जिसे सुनकर हर कोई चकित रह जाता है। कई बार इंसानी शरीर में कुछ ऐसे परिवर्तन हो जाते हैं, जो उसे कुदरती दिनचर्या से अलग कर देते हैं। एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही घटित हुआ है, जिसके बाद वह मुंह से भोजन करने के बजाए दिल से भोजन कर रही है। आईए विस्तार से बताते हैं, इस अचरज भरी घटना के पीछे की हकीकत।

कोविड के बाद बदल गई जिंदगी

30 वर्षीय सराह को कोविड संक्रमण हुआ था। इसके बाद एक हैरान  कर देने वाली समस्या सामने आई। सराह ने अपने इस हालात को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर @nauseatedsarah नाम के अकाउंट के जरिए शेयर किया है। सराह के मुताबिक वह सामन्य लोगों की तरह खाने को पचाने में सक्षम नहीं है।

Also Read : Amazing Facts in Hindi: बढती हुई उम्र पर विज्ञान लगाएगा लगाम !

एक बीमारी ने बदल दी शारीरिक स्थिति

Ajab Gajab : मुंह से नहीं दिल से खाती है महिला, जानिए! क्या है वजह
Ajab Gajab : मुंह से नहीं दिल से खाती है महिला, जानिए! क्या है वजह | Photo : TikTok

कोरोना के बाद सराह को गैस्टोपैरेसिस नाम की मेडिकल कंडिशन से गुजरना पड रहा है। इस समस्या में भोजन सामान्य रफ्तार के मुकाबले बेहद कम गति से पेट में पहुंचता है। विशेषज्ञ इसे लॉन्ग टर्म कंडिशन बताते हैं। इसे दवाओं और डाइट चेंज से मैनेज किया जा सकता है। सराह Ehlers-Danlos Syndrome से पीडित है और उसका उनका पाचन तंत्र पूरी तरह से अपाहिज हो चुका है। वह खाना खाते ही उल्टी कर देती है। सामान्य रूप से उसे खाना खाने में दर्द का सामना करना पडता है।

सीधे दिल से खाना खाकर जिंदा है सराह

खुद को जिंदा रखने के लिए सराह ने टोटल पैरेंटल न्यूट्रिशन की प्रक्रिया अपना ली है। इसके तहत मरीज को आईवी एडमिनिस्ट्रेड न्यूट्रिशन देते हैं। सराह को हार्ट के ज़रिये TPN (Total Parental Nutrition) दिया जाता है। सराह के मुताबिक अब उसे खाने की याद नहीं आती और उसे खाने का शौक पहले से भी नहीं था। समस्या के कारण परेशान होने के बजाए सराह आईवी एडमिनिस्ट्रेड न्यूट्रिशन को वरदान मानती है। टीपीएन ने सराह की जिंदगी बदल दी है। विशेषज्ञ बताते हैं कि इस प्रक्रिया से भोजन लेने में संक्रमण का जोखिम बना रहता है।

[table “9” not found /]
[table “5” not found /]

अस्वीकरण (Disclaimer)


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

 caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News, Breaking News, Autoimmune Disease News, Latest Research, Health Tips, Lifestyle Tips, Food Recipes on https://www.caasindia.in. caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Caas India Web Team
Caas India Web Teamhttps://caasindia.in
Welcome to caasindia.in, your go-to destination for the latest health news ankylosing spondylitis treatment in hindi, other health news, articles, health tips, lifestyle tips and lateset research in the health sector.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Article