मंगलवार, नवम्बर 4, 2025
होमLifeStyleHigh Bp Home Remedies : हाई बीपी का प्राकृतिक उपचार करता है...

High Bp Home Remedies : हाई बीपी का प्राकृतिक उपचार करता है यह फल

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

High Bp Home Remedies को आजमाकर बीपी की समस्या पर पाएं काबू

High Bp Home Remedies : हाई बीपी की समस्या स्वास्थ्य के लिए बडी चुनौती है। इसकी वजह से कई अन्य तरह की समस्याएं हो सकती है। इसमें हार्ट की बीमारियां और स्ट्रोक प्रमुख है। ठंड के मौसम में बीपी का ध्यान विशेष रूप से रखने की जरूरत होती है। ठंड के मौसम में हार्ट अटैक का जोखिम भी अधिक रहता है।

हम यहां आपको एक ऐसे फल के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिसके जरिए प्राकृतिक रूप से हाई बीपी की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है। हाई बीपी की इस घरेलू चिकित्सा (High Bp Home Remedies) को एक अध्ययन के माध्यम से भी पुख्ता किया गया है।

प्राकृतिक रूप से बीपी कम करता है सेब| High Bp Home Remedies

 हाई बीपी का प्राकृतिक उपचार करता है यह फल
हाई बीपी का प्राकृतिक उपचार करता है यह फल | Photo : Tendfonline

वैसे बेहतर स्वास्थ्य के लिए चिकित्सक अक्सर मरीजों को रोजाना एक सेब खाने की सलाह देते हैं। सेब वैसे तो कई तरह की समस्याओं में फायदेमंद  हैं लेकिन हाई बीपी की समस्या में इसके कुछ अलग और विशेष फायदे (benefits of apple) हैं। सेब में विटामिन ए, बी, सी की बेहतर मात्रा होती है।

इसके अलावा इसमें पोटेशियम, फास्फोरस, मैंगनीज जैसे जरूरी विटामिन और मिनरल्स के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं। प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. रजनी के मुताबिक, हाई बीपी को कंट्रोल करने में कुछ विटामिन और मिनरल्स की विशेष भूमिका होती है।

Also Read : Osteoporosis Treatment : ऐसी बीमारी जिसमें महज खांसने, झुकने, या हल्की चोट से ही टूट जाती है हड्डियां

इनमें पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। खास बात यह है कि सेब में इनकी भरपूर मात्रा पाई जाती है। tandfonline के अध्ययन में हाई बीपी सहित कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के मामले में सेब की उपयोगिता  सिद्ध हो चुकी है। अध्ययनों में यह पाया गया है कि नियमित सेब का सेवन करने से धमनियों में जमें प्लाक और कोलेस्ट्रॉल को साफ करने में मदद मिलती है।

यह दोनों हाई ब्लड प्रेशर के लिए जिम्मेदार प्रमुख जोखिम कारक है। सेब में घुलनशील फाइबर की मात्रा होती है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करती है। बीपी नियंत्रित करने के साथ सेब के गुणकारी तत्व हृदय रोगों के जोखिम को कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में भी फायदेमंद हैं।

जीवनशैली में भी कुछ बदलाव जरूरी

डॉ. रजनी के मुताबिक रोजना सेब खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में मदद मिल सकती है लेकिन कुछ अन्य जरूरी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। हाई बीपी की समस्या से राहत पाने के लिए जीवनशैली में कुछ जरूरी बदलाव भी करने की जरूरत होती है। इसके लिए नियमित एक्सरसाइज करनी चाहिए, जंक फूड, ज्यादा नमकीन, मसालेदार, तला हुआ और प्रोसेस्ड फूड्स के सेवन से बचना चाहिए। रोज कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें या योग का अभ्यास करें। स्मोकिंग और शराब से परहेज रखें।

Also Read : Male Infertility : चमत्कार! 100 प्रतिशत निष्क्रिय शुक्राणुओं के बावजूद बन गया पिता


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या हाई बीपी में सेब खाना फायदेमंद (benefits of apple) है?

बिल्कुल, हाई बीपी के मरीजों के लिए सेब बेहद फायदेमंद है।

हाई बीपी के मरीजों को रोज कितना सेब खाना चाहिए?

आहार विशेषज्ञ हाई बीपी के मरीजों को रोज कम से कम एक सेब खाने की सलाह देते हैं।

सेब में क्या है जो हाई बीपी के लिए यह उपयोगी है?

सेब में विटामिन ए, बी, सी की बेहतर मात्रा होती है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम, फास्फोरस, मैंगनीज जैसे जरूरी विटामिन और मिनरल्स के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं। पोटेशियम हाई बीपी को नियंत्रित करने में विशेष भूमिका निभाता है।

क्या हाई बीपी से हृदय रोग का खतरा होता है?

हां, हाई बीपी वाले मरीजों को हृदय रोग, हार्ट अटैक का जोखिम होता है।

क्या सेब कोलेस्ट्राल को भी कम करता है?

हां, सेब का नियमित सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रोल की समस्या भी नियंत्रित होती है।

अस्वीकरण (Disclaimer)


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

 caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News, Breaking News, Autoimmune Disease News, Latest Research, Health Tips, Lifestyle Tips, Food Recipes on https://www.caasindia.in. caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Caas India Web Team
Caas India Web Teamhttps://caasindia.in
Get the latest health news, research updates, wellness tips & medical insights from Caas India Health News. Stay informed for better health & lifestyle.
RELATED ARTICLES

Latest Article