गुरूवार, नवम्बर 13, 2025
होमDelhiYamuna River Pollution : यमुना में यह क्या बला है सफेद झाग?...

Yamuna River Pollution : यमुना में यह क्या बला है सफेद झाग? जाने कैसे बनता है और कितना है खतरनाक

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

छठ व्रतियों के लिए परेशानी बन रहा है यमुना नदी का सफेद झाग

Yamuna River Pollution : आस्था के महापर्व छठ (chhath puja) की शुरूआत हो चुकी है। आज छठ व्रती पानी में उतरकर संध्याकालीन अर्घ्य देंगे। राजधानी में छठ पूजा के लिए 1000 से अधिक घाटों को तैयार किया गया है। यमुना नदी पर बने घाट राजधानी में छठ पूजा का विशेष आकर्षण साबित होते हैं। लोक आस्था के इस महापर्व में छठ व्रतियों के लिए यमुना नदी में फैला सफेद झाग (white foam of yamuna river) समस्या बन गया है।

हालां​कि, छठ पूजा (Chhath Puja) की तैयारी के तरह इन झागों को नष्ट करने के लिए केमिकल का छिडकाव भी किया गया लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। यहां बता दें कि यमुना में यह सफेद झाग हमेशा रहता है। झाग के संपर्क में आने वाले लोगों के आंखों में जलन और सांस लेने में समस्या होती है। हम यहां आपको यह बता रहे हैं कि यमुना के जल में यह सफेद झाग क्या है, कैसे बनता है और यह स्वास्थ्य के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है?

Also Read : Delhi Aiims : दान की महानता के आगे मौत भी हुआ नतमस्तक, मौत के पंजे से बचा ली गई कई मासूम जिंदगी

झाग बनने का यह है असली कारण | Yamuna River Pollution

Yamuna River Pollution : यमुना में यह क्या बला है सफेद झाग? जाने कैसे बनता है और कितना है खतरनाक
Yamuna River Pollution : यमुना में यह क्या बला है सफेद झाग? जाने कैसे बनता है और कितना है खतरनाक | Photo Source :ANI

यमुना नदी में मानसून के दिनों के अलावा सालभर ताजा पानी नहीं होता है। पर्यावरणविदों के मुताबिक, वसा के अणु वाले पौधों के गलने से यमुना में झाग बनती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस वक्त् यमुना के पानी में जो झाग बन रहा है, उसके पीछे अलग वजह है। यमुना नदी में फॉस्फेट और नाइट्रेट की वजह से झाग बन रहा हैं। कई रिसर्च में यह स्पष्ट हो चुका है कि ठंड बढने के साथ ही ऑक्सीजन बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। छठ पूजा को देखते हुए ओखला बैराज से यमुना में ज्यादा पानी छोडा जाता है। पानी के तेजी से गिरने के कारण इसमें झाग पैदा होता है।

Also Read : Mammoth : कमाल! धरती से विलुप्त हो चुके इस जानवर को जिंदा करेंगे वैज्ञानिक

22 किलोमिटर में 76 प्रतिशत प्रदूषण

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यमुना नदी की लंबाई 1300 किमी से अधिक है। इसमें दिल्ली के वजीराबाद से कालिंदी कुंज तक का हिस्सा 22 किलोमीटर है। हैरान करने वाली बात यह है कि यमुना नदी का 76 प्रतिशत प्रदूषण इसी हिस्से में होता है।

झाग बनने की अन्य वजह

  • घरों व फैक्ट्रियों से निकलने वाले सीवेज
  • कार्बनिक मॉलेक्यूल का सड़न

यमुना के जल में फॉस्फेट और नाइट्रेट की वजह

यमुना के जल में फॉस्फेट और नाइट्रेट घरों में इस्तेमाल होने वाले साबुन और फैक्ट्रियों के अपशिष्ट के जरिए पहुंचते हैं। जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि नदियों में शोधित किए बिना ही नाले का पानी छोडा जा रहा है। इससे जल प्रदूषित होता है और कई तरह की समान्य और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती है।

अस्वीकरण (Disclaimer)


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

 caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News, Breaking News, Autoimmune Disease News, Latest Research, Health Tips, Lifestyle Tips, Food Recipes on https://www.caasindia.in. caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Caas India Web Team
Caas India Web Teamhttps://caasindia.in
Get the latest health news, research updates, wellness tips & medical insights from Caas India Health News. Stay informed for better health & lifestyle.
RELATED ARTICLES

Latest Article

41 वर्ष की उम्र में आप भी पा सकते हैं श्वेता तिवारी जैसी फिटनेस AS warriors को जरूर होनी चाहिए ये जानकारी Health Benifits of Mango : बीपी की समस्या से आराम दिलाएगा आम Health Tips : आपके भोजन में अगर यह सब है शामिल तो कैल्शियम कभी नहीं होगा कम
41 वर्ष की उम्र में आप भी पा सकते हैं श्वेता तिवारी जैसी फिटनेस AS warriors को जरूर होनी चाहिए ये जानकारी Health Benifits of Mango : बीपी की समस्या से आराम दिलाएगा आम Health Tips : आपके भोजन में अगर यह सब है शामिल तो कैल्शियम कभी नहीं होगा कम