Saturday, July 27, 2024
HomeAmazing NewsMammoth : कमाल! धरती से विलुप्त हो चुके इस जानवर को जिंदा...

Mammoth : कमाल! धरती से विलुप्त हो चुके इस जानवर को जिंदा करेंगे वैज्ञानिक

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

साइंटिफिक एक्सपेरिमेंट से 5 साल में जिंदा हो जाएगा Mammoth

Mammoth : इसे चमत्कार नहीं तो और क्या कहेंगे। धरती से विलुप्त हो चुके एक जानवर को वैज्ञानिकों ने जिंदा करने की मुहिम शुरू की है। दावा है कि अगले पांच वर्षों में अपने साइंटिफिक एक्सपेरिमेंट (scientific experiment) की बदौलत विशेष विलुप्त (extinct) हो चुके जानवर मैमथ (Mammoth) को जिंदा कर देंगे। इस मामले में रोचक यह है कि इस जानवर को इंसान ने आंखों से देखा नहीं है लेकिन उसके जीवाश्म के आधार पर उसकी तस्वीर बनाई गई है।

बर्फीले इलाके में मिला था Mammoth का डीएनए

डायनासोर से लेकर मैमथ तक कई ऐसे जानवर हैं, जिनका धरती पर अस्तित्व था। ये विशाल जानवर अचानक ही धरती से विलुप्त हो गए। वैज्ञानिकों को इनके जीवाश्म के आधार पर यह जानकारी मिली कि ये दिखते कैसे हैं? इनकी जीवनशैली कैसी थी? इन जानवरों का आहार कैसा था? ये रहते कैसे थे? यह सभी जानकारियां वैज्ञानिकों को इनके जीवाश्म से प्राप्त हुई है। बर्फीले इलाके में मैमथ का जीवाश्म जमा हुआ मिला था। जिसके बाद वैज्ञानिकों ने इनके जमें हुए डीएनए के माध्यम से इन्हें दोबारा जिंदा करने की मुहिम को शुरू किया है।

Also Read : Ajab Gajab : बीमार भले ही हो जाएं लेकिन यहां मच्छर नहीं मारते लोग , समझते हैं महापाप

वैज्ञानिकों को उम्मीद सफल होगी उनकी कोशिश

कमाल! धरती से विलुप्त हो चुके इस जानवर को जिंदा करेंगे वैज्ञानिक
कमाल! धरती से विलुप्त हो चुके इस जानवर को जिंदा करेंगे वैज्ञानिक | Photo : Canva

वैज्ञानिकों के मुताबिक, फर वाले मैमथ को पांच साल के अंदर फिर से जिंदा करने की कोशिश सफल होगी। अपने इस एक्सपेरिमेंट में वैज्ञानिकों ने आर्कटिक की बार्ड में मिले वुलेन मैमथ के डीएनए को एशियन एलिफेंट के साथ कंबाइन कर इस बीस्ट का बच्चा पैदा करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।

Also Read : Ajab Gajab : दस महीने की बच्ची की पेट से निकले जुडवा बच्चे

2028 तक मैमथ के बच्चे बनाने का लक्ष्य

बायोटेक कंपनी कोलोसल बायोसाइंस के वैज्ञानिकों के मुताबिक, वर्ष 2028 तक मैमथ के बच्चों को तैयार कर लिया जाएगा। कंपनी की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है कि इन वूलेन मैमथ का जिंदा होना धरती के लिए फायदेमंद साबित होगा। वैज्ञानिक इसका एम्ब्र्यो बनाकर सरोगेट हाथी के पेट में प्लांट करेंगे। हालांकि, कई लोग इस एक्सपेरिमेंट का विरोध भी कर रहे हैं। ओटावा के कार्लेटों यूनिवर्सिटी के जोसफ बेनेट के मुताबिक़, क्लोनिंग करना गलत नहीं है लेकिन विलुप्त हो चुके जानवरों को फिर से जिंदा करना खतरनाक भी साबित हो सकता है।


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News|Breaking News|Autoimmune Disease News|Latest Research | on https://www.caasindia.in|caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Caas India - Ankylosing Spondylitis News in Hindi
Caas India - Ankylosing Spondylitis News in Hindihttps://caasindia.in
Welcome to caasindia.in, your go-to destination for the latest ankylosing spondylitis news in hindi, other health news, articles, health tips, lifestyle tips and lateset research in the health sector.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Article