12.1 C
New Delhi
रविवार, दिसम्बर 21, 2025
- विज्ञापन -
होमAmazing NewsAjab Gajab : बीमार भले ही हो जाएं लेकिन यहां मच्छर नहीं...

Ajab Gajab : बीमार भले ही हो जाएं लेकिन यहां मच्छर नहीं मारते लोग , समझते हैं महापाप

भूटान एक बौद्ध देश है, जहां किसी भी जीव की हत्या करना पाप माना जाता है

- विज्ञापन -

Ajab Gajab Knowledge of Bhutan : दुनिया का ऐसा देश जहां मच्छर मारना माना जाता है पाप

Ajab Gajab Knowledge of Bhutan : भारतीय शास्त्रों में जीव हत्या को पाप बताया गया है। बौद्ध धर्म में भी जीव हत्या के बारे में ऐसा ही कहा गया है। बावजूद इसके जब भी मानव जीवन पर किसी जीव की वजह से संकट आता है और जब उसकी हत्या करना ही एकमात्र विकल्प बचता है, तो ऐसे कदम उठाए जाते हैं।

हम यहां आपको भूटान (Ajab Gajab Knowledge of Bhutan) के बारे में एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। भूटान में जीव हत्या करना बहुत बडा पाप माना जाता है। हैरानी की यहां बात यह है कि यहां मलेरिया जैसी बीमारी होने के बावजूद लोग मच्छरों को मारते नहीं हैं। बीमारी फैलने से रोकने के लिए यहां अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी मच्छर मारने वाली दवा का छिडकाव करने पहुंचता है तो लोग उन्हें ऐसा करने से रोकने में जुट जाते हैं। कुछ ही महीने पहले यहां मलेरिया फैल गया था लेकिन लोगों ने मच्छरों को नहीं मारने दिया।

Also Read : नपुंसकता खत्म कर देगी 8 टांगों वाली यह मकड़ी

- विज्ञापन -

चाहे मच्छर बीमारी फैलाएं, मारने नहीं देंगे

Ajab Gajab : यहां मलेरिया होने पर भी मच्छर नहीं मारते लोग, समझते हैं महापाप
Ajab Gajab : यहां मलेरिया होने पर भी मच्छर नहीं मारते लोग, समझते हैं महापाप | Photo : freepik

एक बौद्ध देश होने के कारण भूटान में किसी भी जीव की हत्या पाप माना जाता है। बीमारी फैलाने वाला कीटाणु हो या मच्छर इसे मारने का प्रयास नहीं किया जाता। भूटान में मलेरिया लोगों को बीमार कर रहा है, अधिकारी और कर्मचारी दवाएं छिडकने में काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। जब भी दवा छिडकने की कोशिश करते हैं, लोग हंगामा खडा कर देते हैं।

Also Read : Molar Pregnancy : खुद को प्रेगनेंट समझती रही महिला, सामने आई हकीकत तो उड गए होश

कुछ साल पहले ऐसी स्थिति बन गई थी कि कर्मचारियों को लोगों के घर में जबरन घुसकर दवा का छिडकाव करना पडता था। यहां के लोग कहते हैं कि मच्छरों में भी जान होती है, इसलिए उसे मार नहीं सकते। हालांकि, अब यहां हालात कुछ बदलने लगे हैं। धीरे-धीरे लोग इस बात को समझ रहे हैं कि बीमारी फैलाने वाले जीवों को मारना खुद के जीने के लिए जरूरी होता है।

- विज्ञापन -

इस देश में नहीं है एक भी मच्छर

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है, जहां मच्छर ही नहीं हैं। इस देश का नाम आइसलैंड है। यह उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित है। यहां मच्छर की तो बात छोडिए, सांप याय कोई और रेंगने वाले जीव भी नहीं हैं। यहां मकडियों की कुछ प्रजाति पाई जाती है लेकिन इंसानों के लिहाज से यह ज्यादा घातक नहीं है। इसके अलावा अंटार्कटिक भी उन स्थानों में से एक है, जहां मच्छर नहीं मिलते हैं। अत्यधिक ठंड होने की वजह से यहां मच्छरों की मौजूदगी नहीं है।

[table “9” not found /]
[table “5” not found /]

- विज्ञापन -
Caas India Web Team
Caas India Web Teamhttps://caasindia.in
Get the latest health news, research updates, wellness tips & medical insights from Caas India Health News. Stay informed for better health & lifestyle.
- विज्ञापन -

लेटेस्ट हेल्थ न्यूज