बुधवार, जुलाई 2, 2025
होमAmazing NewsMolar Pregnancy : खुद को प्रेगनेंट समझती रही महिला, सामने आई हकीकत...

Molar Pregnancy : खुद को प्रेगनेंट समझती रही महिला, सामने आई हकीकत तो उड गए होश

अचानक वजन होने लगा जब कम तो डॉक्टर से मिलकर जांच करवाने गई थी महिला

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

Molar Pregnancy की चपेट में आ चुकी थी महिला

नई दिल्ली। Molar Pregnancy : किसी महिला के लिए गर्भवती होना उसके जीवन का खास अनुभव साबित होता है। इस दौरान शरीर में आने वाले बदलाव के चलते उन्हें कई तरह की कठिनाइयों का सामना भी करना पडता है।

अमेरिका में रहने वाली एक महिला ने गर्भावस्था के दौरान जब अपने शरीर में बदलाव महसूस किया, तो वह काफी खुश थी। उसे ऐसा होना सामान्य लगा। उसके पेट का आकार बढने लगा था। गर्भावस्था के दौरान ऐसा होना काफी समान्य है।

डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक कानसास (Kansas, USA) की रहने वाली सारा लुंड्रे (Sarah Lundry) वर्ष 2020 में महामारी के दौरान गर्भवती हुई थी। इस दौरान वह दूसरी बार गर्भवती (Molar Pregnancy) हुई थी।

लॉक डाउन की वजह से उनके पति ने 3 महीने बाद डॉक्टर से संपर्क किया था। इस दौरान सारा ने गर्भावस्था में होने वाले आम लक्षणों को महसूस किया था। पेट का आकार बढना, इन्हीं में से एक था। उसे ऐसा होना बेहद सामान्य लग रहा था।

प्रेगनेंट नहीं थी पेट में विकसित हो रहा था ट्यूमर

Molar Pregnancy : खुद को प्रेगनेंट समझती रही महिला, सामने आई हकीकत तो उड गए होश
Molar Pregnancy : खुद को प्रेगनेंट समझती रही महिला, सामने आई हकीकत तो उड गए होश | Photo : freepik

इसी बीच सारा ने महसूस किया कि उसका वजन आचानक कम होेने लगा है। इस समस्या लेकर वह डॉक्टर के पास पहुंची। जब जांच हुई और हकीकत सामने आई तो सारा के पैरों तले जमीन खिसक गई। सारा को लग रहा था कि गर्भवती होने की वजह से उसके पेट का आकार बढ रहा है लेकिन उसके पेट में एक ट्यूमर  विकसित हो रहा था।

Also Read : Ajab Gajab : दस महीने की बच्ची की पेट से निकले जुडवा बच्चे

सारा को मोलर प्रग्नेंसी थी। गर्भावस्था के दौरान यह काफी दुर्लभ स्थिति होती है, जिसमें शुक्राणु किसी समस्याग्रस्त अंडे को फर्टिलाइज कर देते हैं। इस वजह से भ्रूण विकसित होने की जगह शरीर में टिशू बनने लगते हैं। जो ट्यूमर का रूप ले लेेते हैं।

सर्जरी कर ट्यूमर बाहर निकाला

जांच के तीन दिनों के भीतर सर्जरी कर डॉक्टर ने सारा के शरीर से ट्यिूमर निकाल दिया। ट्यूमर निकालने के बाद भी सारा की सेहत बिगडती ही जा रही थी। ट्यूमर शरीर के अन्य हिस्सों में भी विकसित होने लगा और कैंसर का रूप ले लिया।

कैंसर उनके फेफड़ों और यूटरस तक पहुंच गया। सारा ने कई कीमोथेरापी करवाई, जिसके बाद यूटरस से कैंसर को हटाने में कामयाबी मिली। इस वाकिए के अब एक साल बीत चुके हैं और सारा कैंसर मुक्त हो चुकी है लेकिन अब वह कभी मां नहीं बन पाएगी।

[table “9” not found /]
[table “5” not found /]

अस्वीकरण (Disclaimer)


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

 caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News, Breaking News, Autoimmune Disease News, Latest Research, Health Tips, Lifestyle Tips, Food Recipes on https://www.caasindia.in. caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Caas India Web Team
Caas India Web Teamhttps://caasindia.in
Welcome to caasindia.in, your go-to destination for the latest health news ankylosing spondylitis treatment in hindi, other health news, articles, health tips, lifestyle tips and lateset research in the health sector.
RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Article