Diabetes : शुगर लेवल मैनेज करने के लिए अमृत है यह स्वादिष्ट ड्रिंक
डायबिटीज से पीडित मरीजों के लिए उनके आहार (Diet for patients suffering from diabetes) में फाइबर को शामिल करना जरूरी होता है। ये मेटाबोलिक रेट को बढाता है।
Barley Sattu शुगर (Blood Sugar) मैनेज करने में करता है मदद
Home Remedies for Diabetes : डायबिटीज के मरीज (diabetic patients) के लिए शुगर मैनेज (sugar manage) करना बडी चुनौती होती है। थोडी सी लापरवाही शुगर के स्तर (sugar level) को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में शुगर को कंट्रोल करने के लिए सही डाइट (Right diet to control sugar) लेना आवश्यक हो जाता है।
डायबिटीज से पीडित मरीजों के लिए उनके आहार (Diabetes patient Diet ) में फाइबर को शामिल करना जरूरी होता है। ये मेटाबोलिक रेट को बढाता है। इससे भोजन द्वारा प्राप्त शुगर को तेजी से पचाने में मदद मिलती है और सीधे खून में घुलने से रोकने में भी सहायता मिलती है। जिससे शरीर में शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। हम यहां आपको जौ के सत्तू का एक ऐसा प्रयोग (use of barley sattu) बताने जा रहे हैं, जिससे शुगर नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।
डायबिटीज में इसलिए फायदेमंद है जौ | Why barley is beneficial in diabetes ?
शुगर लेवल मैनेज करने के लिए अमृत है यह स्वादिष्ट ड्रिंक | Photo : Canva
चूहों पर किए गए एक अध्ययन से जुडी रिपोर्ट के मुताबिक डायबिटीज के उपचार में जौ के लाभकारी (Benefits of barley in the treatment of diabetes) गुणों की जांच की गई तो पाया गया कि डायबिटीज की स्थिति में जौ खाने वाले चूहों में ब्लड ग्लूकोज कंसंट्रेशन (blood glucose concentration), पानी की खपत और वजन में कमी काफी कम पाई गई। वैज्ञानिकों ने पाया कि ऐसा फाइबर की मात्रा ज्यादा होने की वजह से हुई। जिससे यह स्पष्ट हुआ कि शुगर से पीडित मरीजों के लिए जौ का इस्तेमाल (Use of barley) बेहद लाभकारी साबित होता है।
डायबिटीज में जौ का सत्तू पीने के फायदे | Benefits of drinking barley sattu in diabetes
डायबिटीज में जौ का सत्तू पीने से शुगर मेटाबोलिज्म (sugar metabolism) में तेजी आती है। जिससे शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। जब आप जौ का सत्तू पीते हैं, तब इंसुलिन सेल्स (insulin cells) का काम तेज हो जाता है। यह तेजी से शरीर में पैदा होने वाले शुगर को पचाना शुरू कर देता है। डायबिटीज के मरीजों में कब्ज की समस्या (Constipation problem in diabetic patients) को भी दूर करने में यह मदद करता है। इससे शुगर नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसकी एक और विशेषता यह है कि यह शरीर में मौजूद गंदगी को भी बाहर निकालने में मदद करता है।
डायबिटीज वाले कब पिएं जौ का सत्तू | When should diabetics drink barley sattu?
नेचुरोपैथी विशेषज्ञों के मुताबिक, डायबिटीज में जौ का सत्तू मरीज को सुबह खाली पेट पीना चाहिए। सत्तू गुनगुने पानी में तैयार किया जाना चाहिए। इससे यह तेजी से अपना करता है। वहीं, पाचन की प्रक्रिया में भी तेजी आती है।
41 वर्ष की उम्र में आप भी पा सकते हैं श्वेता तिवारी जैसी फिटनेस
AS warriors को जरूर होनी चाहिए ये जानकारी
Health Benifits of Mango : बीपी की समस्या से आराम दिलाएगा आम
Health Tips : आपके भोजन में अगर यह सब है शामिल तो कैल्शियम कभी नहीं होगा कम
अस्वीकरण (Disclaimer)
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट
Get the latest health news, research updates, wellness tips & medical insights from Caas India Health News. Stay informed for better health & lifestyle.