Free Eye Treatment in India : देश भर में मौजूद हैं कई ऐसे आंखों के अस्पताल
नई दिल्ली।टीम डिजिटल : Free Eye Treatment : कम कीमत या मुफ्त में हो सकता है यहां आखों का उपचार- भारत में आखों की समस्या (eye problem) आबादी के लिए बडी चुनौती बनती जा रही है। विशेषज्ञों की मानें तो आधी आबादी किसी न किसी आंखों की समस्या से पीडित हैं। जिसमें आंखों का कैंसर, काला मोतिया (ग्लूकोमा), मोतियाबिंद, रेटिनोब्लास्टोमा, रेटिनोपैथी शामिल है।
इन बीमारियों के उपचार में लगने वाला खर्च महंगा साबित होता है। हम यहां आपको देश के उन अस्पतालों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आंखों की इन गंभीर बीमारियों का उपचार या तो मुफ्त मिल जाता है। खास बात यह है कि ये अस्पताल आधुनिक उपकरणों, बेस्ट ऑप्थेल्मोलॉजिस्टों, आंखों की जांच के लिए बेहतरीन मशीनों और सुविधाओं लैस हैं।
एचवी देसाई आई चेरिटेबल अस्पताल
यह अस्पताल पुणे में है। आउटरीच कैंपों के जरिए अस्पताल आने वाले जिन मरीजों के पास बीपीएल कार्ड होता है, उन्हें रहना, खाना, आना, जाना, ऑपरेशन और मेडिसिन सभी तरह की सुविधाएं यहां निशुल्क दी जाती है। जानकारी के मुताबिक इस अस्पताल में प्रतिवर्ष 50 हजार सर्जरियां की जाती है। इनमें से 40 से 50 प्रतिशत सर्जरियां एकदम मुफ्त होती है।
इसके विभिन्न हिस्सों में 35 विजन सेंटर्स हैं। जहां विशेषज्ञ डॉक्टर और आधुनिक तकनीक वाले उपकरणों के जरिए मरीजों को उपचार दिया जाता है। यहां सर्जरी तो मुफ्त कराया जा सकता है लेकिन अगर कोई मरीज विदेशी लेंस लगवाना चाहता है तो उसे बाजार कीमतों में 60-70 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। इस अस्पताल में 7200 रुपये में मोतियाबिंद की सर्जरी कराई जा सकती है।
अरविंद आई अस्पताल
एक साल के भीतर 24 लाख आंख के मरीजों का इलाज करने वाला यह अस्पताल मदुरै स्थित देश के सबसे बड़े आई केयर सेंटर्स में गिना जाता है। इस अस्पताल के सात टर्शियरी सेंटर हैं। यहां आंखों से संबंधित सभी बीमारियों का उपचार किया जाता है। इसके अलावा इसके सात सेकेंडरी, 6 कम्यूनिटी आई क्लीनिक और 107 विजन सेंटर्स भी हैं। वर्ष 2022 से 2023 तक यहां 7 लाख 4 हजार 378 सर्जरी की गई हैं।
इनमें से 50 प्रतिशत सर्जरी मुफ्त या सब्सिडी दरों पर की गई है। इस अस्पताल का अपना 4 आई बैंक है। यहां कॉर्निया, रेटिना आदि दान किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इस अस्पताल में अभी तक 7 करोड़ 80 लाख मरीजों के आंखों का उपचार किया जा चुका है। वहीं 94 लाख सर्जरियां भी कर चुका है। यहां भी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोग मुफ्त इलाज किया जाता है।
Also Read : Safdarjung Hospital Delhi : एनआईसीयू में अब प्रीमैच्योर नवजात की माताएं भी करेंगी देखभाल

शंकर आई अस्पताल
इस अस्पताल की शाखाएं देश के 13 हिस्सों में फैली है। यहां दो तरह से उपचार की सुविधा दी जाती है। पहला बिल्कुल मुफ्त और दूसरा कम दरों पर उपचार। मुफ्त या कम दरों पर यहां बीपीएल कार्ड धारकों को उपचार दिया जाता है। इसके अलावा अस्पताल में हर हफ्ते 100 आउटरीच कैंप आयोजित किए जाते हैं। इन कैंपों में आने वाले मरीजों को 100 प्रतिशत मुफ्त इलाज दिया जाता है। जो आर्थिक रूप से कमजोर नहीं होतेे, उन्हें उपचार में सब्सिडी मिलती है।
जानकारी के मुताबिक इस अस्पताल में अभी तक मोतियाबिंद के अलावा पीडियाट्रिक कैटरेक्ट, रेटिना सर्जरी, रेटिनोब्लास्टोमा, आई कैंसर के की 25 लाख फ्री सर्जरी कर चुका है। इसकी शाखाएं आणंद, न्यू बॉम्बे, तमिलनाडू में तीन, गुंटूर, हैराबाद , कानपुर, इंदौर, जयपुर, लुधियाना, कर्नाटक में तीन के अलावा वाराणसी में 14वीं ब्रांच का निर्माण किया जा रहा है।
राजेंद्र प्रसाद सेंटर फॉर ऑप्थेल्मिक साइंसेज
दिल्ली एम्स के डॉ. राजेंद्र प्रसाद सेंटर फॉर ऑप्थेल्मिक साइंसेज देश के सबसे विशेषज्ञता वाले अस्पतालों में से एक है। यहां आखों का ज्यादातर उपचार निशुल्क है, वहीं सर्जरियां भी बेहद कम कीमतों पर की जाती है। इस आरपी सेंटर की कम्यूनिटी सुविधाएं पूरी तरह निशुल्क हैं। यहां 17 विजन सेंटर्स से रैफर होकर आने वाले मरीजों को मुफ्त उपचार के साथ खाना-पीना भी दिया जाता है। यहां लेटेस्ट और आधुनिक आई केयर सुविधाओं के साथ आंखों की बीमारियों के इलाज के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की भी सुविधा मौजूद है।
एलवी प्रसाद आई इंस्टीट्यूट
हैदराबाद का यह अस्पताल आंखों के उपचार के साथ ऑक्यूलर टिश्यू इंजीनियरिंग रिसर्च सेंटर के रूप में भी कार्य करता है। इसके तीन अन्य केंद्र भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा में मौजूद है। वहीं 275 से ज्यादा प्राइमरी आई केयर सेंटर्स के साथ यह सबसे बड़ा नेटवर्क वाला अस्पताल है। इस अस्पताल में ऑप्थेल्मिक प्लास्टिक सर्जरी, ऑक्यूलर ऑन्कोलॉजी, कई प्रकार की सर्जरी, स्क्विंट आदि का बेहतरीन उपचार मुफ्त या बेहद कम कीमतों पर उपलब्ध है।
Free Eye Treatment : कम कीमत या मुफ्त में हो सकता है यहां आखों का उपचार
[table “9” not found /][table “5” not found /]