Vitamin D, D2 और D3 में है बडा अंतर, जान लेंगे तो स्वास्थ्य रहेगा बेहतर
विटामिन डी कैल्शियम को शरीर में ऑब्जर्व करने और और इम्यून सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके अलावा भी विटामिन डी के कई फायदे (Benefits of Vitamin D) हैं, जिसे आपके लिए समझना जरूरी है।
Vitamin D : अक्सर विटामिन डी की चर्चा होती है लेकिन बहुत कम ही लोग विटामिन डी2 (Vitamin D2) और डी3 (Vitamin D3) के बारे में जानते हैं। इन विटामिन्स का कार्य भी अलग-अलग होता है। विटामिन डी शरीर के कई अंगों के कामकाज को बेहतर बनाने में सहायता करता है।
विटामिन डी कैल्शियम को शरीर में ऑब्जर्व करने और और इम्यून सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके अलावा भी विटामिन डी के कई फायदे (Benefits of Vitamin D ) हैं, जिसे आपके लिए समझना जरूरी है। हम यहां आपको विटामिन डी, डी2 और डी3 के बीच का अंतर (Difference between Vitamin D, D2 and D3) बताने जा रहे हैं। जिसके समझने के बाद आपको हेल्दी रहने में और भी ज्यादा मदद मिल सकती है।
Vitamin D क्या है
विटामिन डी मांसपेशियों को मजबूत रखता है और उनकी कार्यप्रणाली को दुरूस्त रखता है। विटामिन डी मांसपेशियों की कोशिकाओं में कैल्शियम के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार होता है। जिससे मांसपेशियों के संकुचन और आराम में मदद मिलती है। ये मांसपेशियों को कमजोर होने से बचाता है और उसमें होने वाले दर्द को दूर करता है।
विटामिन्स का कार्य भी अलग-अलग होता है। Photo : Canva
विटामिन डी युक्त आहार
प्लांट बेस्ड मिल्क फूड
मशरूम
पनीर
संतरे का रस
दूध और मक्कखन
विटामिन डी की कमी से होने वाली समस्याएं
मांसपेसियों और हड्डियों में दर्द
हड्डियों की कमजोरी
थकान
Vitamin डी2 क्या है?
विटामिन डी 2 की जरूरत पेड़-पौधों और फंगस को होती है। विटामिन डी2 अल्ट्रावायलेट लाइट (ultraviolet light) के संपर्क में आकर बनता है। इसे एर्गोकैल्सीफेरोल (ergocalciferol) भी कहते हैं। इसका उपयोग आमतौर पर डेयरी और पौधे-आधारित दूध के विकल्प और गरिष्ठ खाद्य पदार्थों (heavy foods) में किया जाता है। जब आप दूध पीते हैं, संतरा खाते हैं या मोटे अनाजों का आहार में उपयोग करते हैं तो इससे हमें विटामिन डी 2 प्राप्त होता है।
सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने पर त्वचा में विटामिन डी3 या कोलेकैल्सिफेरॉल (cholecalciferol) का निर्माण होता है। ज्यादातर लोगों को यह पता है कि खून में विटामिन डी का स्तर बढ़ाने के लिए शरीर को सूरज को रोशनी की जरूरत होती है। सूरज की रोशनी से हमें विटामिन डी 3 मिलता है। यह बोन हेल्थ (Bone Health) के लिए बहुत खास है। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। इस विटामिन की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस (osteoporosis) हो सकता है। जिसमें हड्डियां हद से ज्यादा कमजोर हो सकती हैं। जरा सी चोट लगने पर हड्डिया टूट सकती है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट
Get the latest health news, research updates, wellness tips & medical insights from Caas India Health News. Stay informed for better health & lifestyle.