Saturday, July 27, 2024
HomeHealth TipsVitamin D, D2 और D3 में है बडा अंतर, जान लेंगे तो...

Vitamin D, D2 और D3 में है बडा अंतर, जान लेंगे तो स्वास्थ्य रहेगा बेहतर

विटामिन डी कैल्शियम को शरीर में ऑब्जर्व करने और और इम्यून सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके अलावा भी विटामिन डी के कई फायदे (Benefits of Vitamin D) हैं, जिसे आपके लिए समझना जरूरी है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

विटामिन डी, डी2 और डी3 करते हैं अलग-अलग काम

Vitamin D : अक्सर विटामिन डी की चर्चा होती है लेकिन बहुत कम ही लोग विटामिन डी2 (Vitamin D2) और डी3 (Vitamin D3) के बारे में जानते हैं। इन विटामिन्स का कार्य भी अलग-अलग होता है। विटामिन डी शरीर के कई अंगों के कामकाज को बेहतर बनाने में सहायता करता है।
विटामिन डी कैल्शियम को शरीर में ऑब्जर्व करने और और इम्यून सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके अलावा भी विटामिन डी के कई फायदे (Benefits of Vitamin D ) हैं, जिसे आपके लिए समझना जरूरी है। हम यहां आपको विटामिन डी, डी2 और डी3 के बीच का अंतर (Difference between Vitamin D, D2 and D3) बताने जा रहे हैं। जिसके समझने के बाद आपको हेल्दी रहने में और भी ज्यादा मदद मिल सकती है।

Vitamin D क्या है 

विटामिन डी मांसपेशियों को मजबूत रखता है और उनकी कार्यप्रणाली को दुरूस्त रखता है। विटामिन डी मांसपेशियों की कोशिकाओं में कैल्शियम के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार होता है। जिससे मांसपेशियों के संकुचन और आराम में मदद मिलती है। ये मांसपेशियों को कमजोर होने से बचाता है और उसमें होने वाले दर्द को दूर करता है।
विटामिन्स का कार्य भी अलग-अलग होता है।
विटामिन्स का कार्य भी अलग-अलग होता है। Photo : Canva

विटामिन डी युक्त आहार

  • प्लांट बेस्ड मिल्क फूड
  • मशरूम
  • पनीर
  • संतरे का रस
  • दूध और मक्कखन

विटामिन डी की कमी से होने वाली समस्याएं

  • मांसपेसियों और हड्डियों में दर्द
  • हड्डियों की कमजोरी
  • थकान

Vitamin डी2 क्या है?

विटामिन डी 2 की जरूरत पेड़-पौधों और फंगस को होती है। विटामिन डी2 अल्ट्रावायलेट लाइट (ultraviolet light) के संपर्क में आकर बनता है। इसे एर्गोकैल्सीफेरोल (ergocalciferol) भी कहते हैं। इसका उपयोग आमतौर पर डेयरी और पौधे-आधारित दूध के विकल्प और गरिष्ठ खाद्य पदार्थों (heavy foods) में किया जाता है। जब आप दूध पीते हैं, संतरा खाते हैं या मोटे अनाजों का आहार में उपयोग करते हैं तो इससे हमें विटामिन डी 2 प्राप्त होता है।

विटामिन डी 2 युक्त आहार

  • ओट्स
  • बादाम
  • सोया मिल्क
  • मशरूम

विटामिन डी2 की कमी से होने वाली समस्याएं

  • ज्वाइंट डिफॉर्मेटी
  • मांसपेसियों में थकान
  • हड्डियों में दर्द
  • बच्चों में मांसपेसियों की कमजोरी और दर्द
  • बार-बार बीमार या संक्रमित होना
  • थकान महसूस होना
  • पीठ में दर्द

Vitamin डी3 क्या है?

सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने पर त्वचा में विटामिन डी3 या कोलेकैल्सिफेरॉल (cholecalciferol) का निर्माण होता है। ज्यादातर लोगों को यह पता है कि खून में विटामिन डी का स्तर बढ़ाने के लिए शरीर को सूरज को रोशनी की जरूरत होती है। सूरज की रोशनी से हमें विटामिन डी 3 मिलता है। यह बोन हेल्थ (Bone Health) के लिए बहुत खास है। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। इस विटामिन की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस (osteoporosis) हो सकता है। जिसमें हड्डियां हद से ज्यादा कमजोर हो सकती हैं। जरा सी चोट लगने पर हड्डिया टूट सकती है।

विटामिन डी 3 वाले आहार

  • अंडे का पीला भाग
  • दूध
  • बादाम का दूध
  • तरे का जूस
  • मछली
  • सूजन की रोशनी
  • मक्खन
  • दही
  • पनीर

विटामिन डी3 की कमी से होने वाली समस्याएं



नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News|Breaking News|Autoimmune Disease News|Latest Research | on https://www.caasindia.in|caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Caas India - Ankylosing Spondylitis News in Hindi
Caas India - Ankylosing Spondylitis News in Hindihttps://caasindia.in
Welcome to caasindia.in, your go-to destination for the latest ankylosing spondylitis news in hindi, other health news, articles, health tips, lifestyle tips and lateset research in the health sector.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Article