Liver Transplant Bowel Cancer : महिला रोगी को डॉक्टरों ने कैंसर से मुक्त किया घोषित
Liver Transplant Bowel Cancer, UK News, Bowel Cancer, Liver Transplant, Advance Cancer : यूके (UK) में पहली बार आंत के एडवांस कैंसर (Intestinal advance cancer) से पीडित एक 32 वर्षीय महिला मरीज में सफल लिवर प्रत्यारोपण (liver transplant) करने का डॉक्टरों ने कारनामा कर दिखाया है। इस सर्जरी के बाद महिला को कैंसर से मुक्त घोषित कर दिया गया है।
ब्रिटेन के ग्रेटर मैनचेस्टर (Britain’s Greater Manchester) के विगन की 32 वर्षीय प्रशिक्षु वकील बियांका पेरिया (Trainee lawyer Bianka Peria) की सर्जरी (Liver Transplant Bowel Cancer) 2024 में गर्मी के दौरान की गई थी। विशेषज्ञ उनके लिवर प्रत्यारोपण को बहुत सफल मान रहे हैं।
जिसका अर्थ है कि लक्षित औषधि चिकित्सा (Targeted medicine medicine), कीमोथेरेपी (Chemotherapy) और सर्जरी सहित अन्य उपचारों के बाद पेरिया में अब कैंसर के कोई लक्षण नहीं हैं। पेरिया को नवंबर 2021 में आंत के एडवांस कैंसर (Intestinal advance cancer) होने का पता चला था। डॉक्टरों ने तब उन्हें कहा था मि उनका लक्ष्य इलाज खोजने के बजाय उनके जीवन को लम्बा करना है।
कब्ज और पेट फूलने की थी शिकायत
पेरिया को लगातार कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्या (Problems like constipation and flatulence) हो रही थी। जिसके बाद विगन में उन्होंने डॉक्टर से मुलाकात की। जांच, कोलोनोस्कोपी और बायोप्सी (Colonoscopy and Biopsy) के बाद पता चला कि उन्हें स्टेज चार का आंत कैंसर (Stage four intestine cancer) है और वह लिवर के सभी आठ खंडों में फैल चुका है।
पेरिया ने डॉक्टरों के निदान को तो मान लिया लेकिन वह यह मानने को तैयार नहीं हो रही थी कि उनका भविष्य इतना निराशाजनक है। पेरिया की मां ने डॉक्टरों से इस अवस्था में लिवर प्रत्यारोपण की संभावनाओं के बारे में पूछा लेकिन उन्हें यह बताया गया कि ऐसी स्थिति में यह प्रक्रिया व्यवहारिक नहीं है।
ढाई साल तक की गई कीमोथेरेपी
पेरिया को पैनिटुमुमाब (Panitumumab) नामक लक्षित दवा (Targeted medicine) के 37 दौर से गुजरना पड़ा। इसके साथ ही उन्हें ढाई साल तक कीमोथेरेपी (Chemotherapy) भी दी गई। डॉक्टरों ने पाया कि उपचार के प्रति उनके शरीर की प्रतिक्रिया बेहतर है। जिसके बाद डॉक्टरों ने 2023 में आंत से ट्यूमर हटाने के लिए सर्जरी करने का मन बनाया लेकिन स्कैन से पता चला कि उसके लीवर में अभी भी ट्यूमर है, जिसका ऑपरेशन नहीं किया जा सकता।
चूंकि कीमोथेरेपी का असर उनपर बेहतर पाया गया था और आंत का कैंसर भी लगभग समाप्त हो चुका था, ऐसे में डॉक्टर उनमें लिवर प्रत्यारोपित करने की योजना पर गंभीरता से विचार करने लगे। वर्ष 2024 के फरवरी में पेरिया को प्रत्यारोपण (Liver Transplant Bowel Cancer) सूची में शामिल कर लिया गया और सौभाग्यवश उन्हें कुछ समय के बाद एक डोनर भी मिल गया।
Liver Transplant Bowel Cancer : सर्जरी के चार हफ्ते के बाद हो गई सामान्य
पेरिया के मुताबिक, सर्जरी (Liver Transplant Bowel Cancer) के चार सप्ताह के भीतर ही वे गाड़ी चलाने और कुत्तों को घुमाने में समर्थ हो गई, जो उनके लिए एक अविश्वसनीय प्रगति थी। जब उन्हें बताया गया कि उनके पास जीने के लिए बहुत कम समय है, तब से लेकर अब कैंसर मुक्त होना सबसे बड़ा उपहार था। पेरिया के मुताबिक, उन्हें जीने का दूसरा मौका मिला। पेरिया ने उस परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपने प्रियजन का लिवर दान किया।