Saturday, July 27, 2024
HomeHealth TipsOrange Benefits : सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों के लिए विशेष फायदेमंद...

Orange Benefits : सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों के लिए विशेष फायदेमंद है संतरा, जानिए 5 फायदे

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

मौसम में बदलाव के साथ ही संतरा का इस्तेमाल देता है विशेष लाभ

Orange benefits for diabetic patients in winter : डायबिटीज एक ऑटोइम्यून क्रोनिक बीमारी है। इसमें नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना पडता है। सर्दी का मौसम आ चुका है और मौसम में बदलाव के साथ डायबिटीज के मरीजों को अपनी देखभाल को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।

कई बार मौसम के बदलाव के साथ डायबिटीज के मरीज का ब्लड शुगर लेवल भी बढ जाता है। इस समस्या को काफी हदतक अपने खानपान में बदलाव लाकर नियंत्रित किया जा सकता है। हम यहां आपको ऑरेंज के फायदे (Orange benefits) बता रहे हैं, जो डायबिटीज के मरीजों में सर्दी के मौसम में विशेष लाभ देता है।

डायबिटीज के मरीजों को संतरे से मिलता है यह 5 लाभ | Orange benefits for diabetic patients in winter

Orange Benefits : सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों के लिए विशेष फायदेमंद है संतरा, जानिए 5 फायदे
Orange Benefits : सर्दियों में डायबिटीज के मरीजों के लिए विशेष फायदेमंद है संतरा, जानिए 5 फायदे | Photo : freepik

1. इम्यूनिटी में सुधार (Orange Fruit To Boost Immune System In Diabetic Patients)

डायबिटीज के मरीजों की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है। मौसम के बदलाव के साथ ही मौसमी या अन्य संक्रमणों का जोखिम इन्हें सामान्य लोगों के मुकाबले अधिक होता है। जिसके कारण बदलते हुए मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ जाता है। नियमित रूप से एक संतरे का उपयोग करने से प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद मिलती है।

2. आंखों के स्वास्थ्य में लाभकारी (Orange Fruit To Boost Eye Health In Diabetic Patients)

अनियंत्रित ब्लड शुगर लेवल शरीर के अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे आंखों को विशेष हानि होने की आशंका बनी रहती है। संतरे का रोजाना सेवन करने से आंखों को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इसमें पाई जाने वाली विटामिन सी की मात्रा आंखों के लिए बेहद फायदेंमंद (Orange benefits) होता है।

Also Read : Psoriasis के उपचार में यूनानी दवाएं कितनी दमदार, जानिए स्टडी के परिणाम

3. पाचन में सुधार (Orange Fruit For Healthy Digestion In Diabetic Patients)

डायबिटीज के मरीजों में से ज्यादातर को पाचन से संबंधित समस्याओं का सामना करना पडता है। इसमें सबसे प्रमुख समस्या है कब्ज। एक संतरे का सेवन रोज करने से आंतों को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। यह आंतों को साफ और स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज को दूर करने में मदद करता है।

4. त्वचा को रखता है स्वस्थ (Orange Fruit For Healthy Skin In Diabetic Patients)

डायबिटीज से पीडित मरीजों में त्वचा की समस्या भी आम होती है। लंबे समय तक अनियंत्रित शुगर का स्तर इस त्वचा से सबंधित जोखिम को और अधिक बढाता है। ऐसे में अपनी डाइट में संतरे को शामिल करना विशेष लाभ  देता है। इसमें मौजूद विटामिन त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके साथ ही बॉडी को हाइड्रेट रखने में भी मदद मिलती है। जिससे त्वचा में रूखापन की समस्या नहीं होती है।

Also Read : Cracked Feet : फटी एड़ियों से हैं परेशान ये घरेलू तरीके आएंगे काम

5. अंदरूनी अंगों को रखता है स्वस्थ (Orange Fruit For Healthy Organ In Diabetic Patients)

शुगर का स्तर लंबे समय तक बढा रहने से शरीर के अंदरूनी अंगों को नुकसान पहुंचने का जोखिम बढ जाता है। लिवर और किडनी जैसे अंग इससे प्रभावित हो सकते हैं। संतरे का नियमित प्रयोग इन अंगोें को स्वस्थ रखने में बेहतर भूमिका निभाता है। विटामिन सी कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाती है। इससे अन्य अंगों को भी स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News|Breaking News|Autoimmune Disease News|Latest Research | on https://www.caasindia.in|caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Caas India - Ankylosing Spondylitis News in Hindi
Caas India - Ankylosing Spondylitis News in Hindihttps://caasindia.in
Welcome to caasindia.in, your go-to destination for the latest ankylosing spondylitis news in hindi, other health news, articles, health tips, lifestyle tips and lateset research in the health sector.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Article