Saturday, July 27, 2024
HomeHealth Tipsहड्डियों को मजबूत करना है तो चौलाई के साग का करें सेवन

हड्डियों को मजबूत करना है तो चौलाई के साग का करें सेवन

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

चौलाई के साग का नियमित सेवन देता है कई स्वास्थ्य लाभ 

नई दिल्ली। अविनाश झा :
प्राकृतिक चिकित्सा के तहत चौलाई के साग (amaranth greens)  के नियमित सेवन से हड्डियों को मजबूत करने में विशेष भूमिका निभाता है। चौलाई के साग का नियमित सेवन अन्य कई तरह का स्वास्थ्य लाभ देता है। यहां हम आपको इस लाल साग के बारे में कई उपयोगी जानकारियां साझा कर रहे हैं। 
चौलाई (amaranth greens), पौधे के रुप में पाई जाती है। जिसका लोग अक्सर साग बनाकर सेवन करते हैं। चौलाई का उत्पादन आमतौर पर सर्दियों में किया जाता है। गर्मी और बारिश के मौसम में चौलाई सेवन करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। चौलाई की खासियत ये है कि इसे कंकड़ी और रेतीली मिट्टी में भी आसानी से उगाया जा सकता है।
हड्डियों को मजबूत करना है तो चौलाई के साग का करें सेवन
हड्डियों को मजबूत करना है तो चौलाई के साग का करें सेवन
[irp posts=”8417″ ]

चौलाई के साग में औषधीय गुण और पोषक तत्व :

चौलाई का साग (amaranth greens) में कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते है। इसे लाल साग भी कहते हैं। यह एक ऐसा साग है जो लाल और हरे दोनों ही रंग में मौजूद है। यह साग खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है। इस साग में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और कैल्शियम पाया जाता हैं। यह साग इम्यूनिटी बूस्टर का भी काम करता है। 

चौलाई का साग कब्ज में लाभकारी :

यह साग कब्ज की समस्या को दूर करता है। इसे उबाल कर इसके पानी में नमक मिला कर पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है तथा पेट दर्द में काफी आराम मिलता है। साथ ही यह पाचनतंत्र की सफाई में भी विशेष भूमिका निभाता है। 
[irp posts=”8403″ ]

चौलार्ई का साग इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करने में लाभकारी :

चौलाई के साग (Chaolai ka saag) का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन का बढा हुआ स्तर कम कर सकते हैं और इसके स्तर को नियंत्रित भी रख सकते हैं। यह साग पचने में थोड़ा समय लेता है, जिससे भूख देर से लगती है। यही कारण है कि इससे वजन भी नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।  

बाल झडने की समस्या को दूर करता है चौलाई का साग : 

हड्डियों को मजबूत करना है तो चौलाई के साग का करें सेवन
हड्डियों को मजबूत करना है तो चौलाई के साग का करें सेवन
यदि आप बालों के झड़ने की समस्या से परेशान चल रहे हैं तो आपको चौलाई के साग का सेवन करना चाहिए। इसमें लाइसिन और अमीनो एसिड पाया जाता है। यह दोनों हमारे बाल को झड़ने से रोकने में मदद करते हैं और हमारे बाल लंबे समय तक काले बने रहते हैं। यदि आप दांतों के दर्द की समस्या से परेशान चल रहे हैं तो आपको चौलाई के साग को पीसकर दर्द वाले भाग में लगाकर रखना चाहिए इससे आपके दांतो के दर्द में आराम मिल सकता है।
[irp posts=”8388″ ]

रक्त की कमी को दूर करता है चौलाई का साग :

चौलाई के साग में प्रोटीन, विटामिन ए और विटामिन सी अच्छी मात्रा में पाई जाती है। यदि आपके शरीर में रक्त की कमी है तो आपको चौलाई साग का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। यह रक्त को बढाने में मदद करता है। इसमें आरयन की भरपूर मात्रा होती है। 

आंखों की रोशनी बढाने में फायदेमंद चौलाई का साग :

यदि आपकी नजरें कमजोर है तो आपको चौलाई के साग का सेवन करना चाहिए क्योंकि चौलाई के साग में विटामिन C और विटामिन A पाया जाता है जो आपकी आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से आखें स्वस्थ रहती हैं।  
Read : Latest Health News|Breaking News |Autoimmune Disease News |Latest Research | on https://caasindia.in | caas india is a Multilanguage Website | You Can Select Your Language from  Menu on the Top of the Website. (Photo : freepik)

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News|Breaking News|Autoimmune Disease News|Latest Research | on https://www.caasindia.in|caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Avinash Jha
Avinash Jhahttps://caasindia.in
अविनाश झा एक Ankylosing Spondylitis warrior हैं और पिछले 10 वर्षों से एएस का सामना कर रहे हैं। पेशे से अकाउंट मैनेजर हैं। अविनाश पिछले 4 वर्षों से एएस वॉलेंटियर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Article