Friday, July 26, 2024
HomeLifeStyleTips and Trick to Remove Holi Colour : दीवार और टाइल्स से...

Tips and Trick to Remove Holi Colour : दीवार और टाइल्स से चुटकियों में ऐसे गायब करें होली के रंग 

पक्के रंगों के निशान आसानी से नहीं जाते हैं और सफाई की जब बारी आती है, तब शुरू होती है रंग छुडाने की मशक्कत। यहां हम कुछ ऐसे असान उपाए (Tips and Trick to Remove Holi Colour) बता रहे हैं ...

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

इस टिप्स और ट्रिक से दीवारों, टाइल्स और फर्श की सफाई (Cleaning walls, tiles and floor) हो जाएगी आसान

Tips and Trick to Remove Holi Colour in Hindi : रंग-बिरंगी होली का इंतजार सालभर रहता है। इस त्योहार को बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक खूब एंजॉय करते हैं। लोग जमकर होली खेलते हैं लेकिन रंग खेलते वक्त यह आपके  दीवारों और फर्श पर भी इसके छींटे पड जाते हैं।

पक्के रंगों के निशान आसानी से नहीं जाते हैं और सफाई की जब बारी आती है, तब शुरू होती है रंग छुडाने की मशक्कत। यहां हम कुछ ऐसे असान उपाए (Tips and Trick to Remove Holi Colour) बता रहे हैं, जिससे आप अपनी दीवारों, टाइल्स और फर्श पर मौजूद रंग को आसानी से साफ कर सकते हैं।

होली के रंग छुडाने के टिप्स और ट्रिक | Tips and Trick to Remove Holi Colour

Tips and Trick to Remove Holi Colour : दीवार और टाइल्स से चुटकियों में ऐसे गायब करें होली के रंग
Tips and Trick to Remove Holi Colour : दीवार और टाइल्स से चुटकियों में ऐसे गायब करें होली के रंग | Photo : Canva

बेकिंग सोडा

दीवारों और टाइल्स पर रंगों के दाग को साफ करने में बेकिंग सोडा काफी उपयोगी है। एक कटोरी में बेकिंग सोडा का घोल बना लें और इस पेस्ट को जहां रंग का दाग है, वहां लगा दें। इसे कुछ देर दीवार पर लगा रहने दें। कुछ समय बाद इसे कपडे से साफ कर दें। बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से भी दीवार और टाइल्स पर लगा रंग आसानी से उतर जाएगा।

नींबू

नींबू सभी घरों में उपलब्ध होता है। आपके निंबू लेना है और उसे दो टुकडों में काटना है। कटे हुए हिस्सों को टाइल्स पर रगडने से रंगों के दाग हल्के पडने लगते हैं। थोडी देर ऐसा लगातार करने से आप पाएंगे कि टाइल्स पर लगे रंग काफी हल्के पड चुके हैं। इसके बाद आपकों टाइल्स को टिश्यू की मदद से साफ करना है। (Tips and Trick to Remove Holi Colour) आप देखेंगे कि टाइल्स पर मौजूद होली के रंग साफ हो गए।


विनेगर

दीवारों और टाइल्स पर होली के रंग को साफ करने में विनेगर (Vinegar) के साथ नींबू का कॉम्बिनेशन भी बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। विनेगर की कुछ मात्रा लें और उसमें नींबू का रस मिला दें। इस घोल को दीवार और टाइल्स पर वहां लगा दें, जहां होली के रंग के दाग हैं। कुछ देर के बाद इसे कपडे से साफ करें। होली का रंग दीवार और टाइल्स से उतर जाएगा।

गर्म पानी

दीवार और टाइल्स पर से रंगों का दाग साफ करने में गर्म पानी भी बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। इसके लिए आप गर्म पानी कर लें। जब पानी से बुलबुले उठने लगे तो इसे दीवार और टाइल्स पर डालें। इस दौरान अपने शरीर को पानी के छींटे से बचाने को लेकर सावधानी जरूर बरतें। पानी डालने के कुछ देर बाद आप दीवारों और टाइल्स को कपडे से पोछ लें। होली का रंग काफी हदतक दीवार और टाइम्स पर हल्का पड जाएगा।
आशा है इस टिप्स और ट्रिक (Tips and Trick to Remove Holi Colour) से आपके दीवारों और टाइल्स पर लगे रंगों के दाग को हटाने में आपको आसानी होगी। इन तरीकों का उपयोग कर आपका समय भी बचेगा। इस लेख को जरूर शेयर करें ताकि अन्य लोगों को भी इसका लाभ मिल सके। चेहरे पर लगे होली के रंगों को आसानी से साफ करने के लिए किस तरह के ट्रिक्स और टिप्स काम आते हैं। यह जानने के लिए यहां क्लिक करें

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News|Breaking News|Autoimmune Disease News|Latest Research | on https://www.caasindia.in|caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Caas India - Ankylosing Spondylitis News in Hindi
Caas India - Ankylosing Spondylitis News in Hindihttps://caasindia.in
Welcome to caasindia.in, your go-to destination for the latest ankylosing spondylitis news in hindi, other health news, articles, health tips, lifestyle tips and lateset research in the health sector.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Article