Friday, July 26, 2024
HomeHealth TipsStomach Problem : स्वादिष्ट पकवानों से बज गई है पेट की बैंड,...

Stomach Problem : स्वादिष्ट पकवानों से बज गई है पेट की बैंड, इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

खानपान में गडबडी और अपच (indigestion) की वजह से गैस की समस्या (gas problem), एसिडिटी की समस्या (Acidity problem), पेट दर्द (stomach pain), पेट में मरोड़ (abdominal cramps) आदि बहुत सारी समस्याएं पैदा हो सकती है।

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

एसिडिक रिएक्शन (acidic reaction) से होती है पेट से जुडी समस्या

Home remedies for stomach problem : वैसे तो हमारा पाचन तंत्र (Digestive System) स्ट्रांग होता है लेकिन कई बार खानपान में गडबडी से होने वाली एसिडिक रिएक्शन से समस्या पैदा हो सकती है। खानपान में गडबडी और अपच (indigestion) की वजह से गैस की समस्या (gas problem), एसिडिटी की समस्या (Acidity problem), पेट दर्द (stomach pain), पेट में मरोड़ (abdominal cramps) आदि बहुत सारी समस्याएं पैदा हो सकती है। हम यहां 5 ऐसे घरेलू उपाए बता रहे हैं, जिससे पेट की ज्यादातर समस्याओं से आराम मिल सकता है।

पेट की समस्या के लिए देसी नुस्खे | Home remedies for stomach problems

Stomach Problem : स्वादिष्ट पकवानों से बज गई है पेट की बैंड, इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगा आराम
Stomach Problem : स्वादिष्ट पकवानों से बज गई है पेट की बैंड, इन 5 घरेलू उपायों से मिलेगा आराम | Photo : Canva

खाली पेट लें नींबू पानी

पेट में अगर जलन या मरोड़ हो रही हो तो इससे राहत पाने के लिए सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में आधे नींबू का का रस  मिलाकर पीने से आराम मिल सकता है। यह उपाए पूरे पाचन तंत्र के साथ लिवर, किडनी को भी विषमुक्त करता है। इसके अलावा शरीर में विटामिन सी की कमी को भी दूर करता है। अगर किसी को कब्ज की समस्या है, तो यह घरेलू उपाए इसमें भी काम कर सकता है।

व्हीटग्रास जूस से मिलेगी राहत

व्हीटग्रास को धरती का हरा अमृत कहा जाता है। पेट से संबंधित समस्याओं में सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ थोड़ा सा व्हीटग्रास यानी जवारे का जूस और जौ का पाउडर के साथ अल्फाल्फा (alfalfa) पाउडर मिलाएं। इसमें नींबू और अदरक थोडी मात्रा में ऐड कर सकते हैं। सुबह खाली पेट इसे लेने से पेट की समस्याओं में आराम मिल सकता है।

नींबू के साथ अदरक

नींबू और अदरक का रस गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पीने से पेट से संबंधित समस्याओं में राहत मिल सकती है। इसे दिन में कई बार सिप-सिप कर पीने से इसका विशेष लाभ मिल सकता है। नेचुरोपैथी विशेषज्ञ इसके अधिक लाभ के लिए इसे खाली पेट सुबह पीने की सलाह देते हैं। यह पेट में होने वाली एसिडिटी को कंट्रोल कर सकता है।

नारियल पानी के साथ हल्दी

आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के मुताबिक, पेट की अग्नि को शांत करने में नारियल पानी बेहद उपयोगी साबित होता है। 100 मिली. नारियल पानी में चुटकी भर हल्दी और काली मिर्च मिलाकर पिने से एसिडिटी से संबंधित समस्या में राहत मिल सकती है। यह घरेलू उपाए कई अन्य मामलों में भी सहायता कर सकता है।

अजवाइन और सेंधा नमक

खाना खाने के बाद दिन में एक बार थोडी सी नमक और आजवाइन को पानी में मिलाकर पीने से गैस से राहत मिल सकती है। अगर ब्लॉटिंग की समस्या हो रही है, तो यह नुस्खा इसमें में भी मददगार साबित हो सकता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News|Breaking News|Autoimmune Disease News|Latest Research | on https://www.caasindia.in|caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Caas India - Ankylosing Spondylitis News in Hindi
Caas India - Ankylosing Spondylitis News in Hindihttps://caasindia.in
Welcome to caasindia.in, your go-to destination for the latest ankylosing spondylitis news in hindi, other health news, articles, health tips, lifestyle tips and lateset research in the health sector.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Article