Delhi : आठ घंटे बीत गए तो थकहार कर विनोद ने इस मामले की सूचना पुसिल को दे दी
नई दिल्ली : दिल्ली (Delhi) के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल (Lal Bahadur Shastri Hospital) से एक गर्भवती महिला मरीज रहस्मय तरीके से लापता हो गई। इस वाकिये के बाद परिजन बेहद परेशान हैं और महिला की लगातार तलाश कर रहे हैं। बावजूद इसके जब उन्हें कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने इस मामले में पुलिस से सहायता मांगी है।
महिला के पति विनोद के मुताबिक उनकी पत्नी रजनी पांच महीने से गर्भवती है। बुधवार की सुबह उनकी पत्नी की तबियत अचानक से खराब हुई और उपचार के लिए वे उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल (Lal Bahadur Shastri Hospital Delhi) लेकर आ गए। शाम करीब 5 बजे विनोद और उनकी भतीजी खाना खाने के लिए बाहर गए और जब वापस आए तो देखा कि उनकी पत्नी गायब है। काफी देर अस्पताल में तलाश करने और अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों से पूछने के बाद भी उसका पता नहीं चला।
इसे भी पढें : एम्स : रणदीप गुलेरिया को मिल सकता है तीन महीने का सेवा विस्तार
जब इस मामले के आठ घंटे बीत गए तो थकहार कर विनोद ने इस मामले की सूचना पुसिल को दे दी। महिला कैसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल से इस तरह गायब हो गई अब इस मामले की जांच पुलिस करने में जुटी है। इधर अस्पताल प्रशासन से जब इस बारे में सवाल पूछे गए, तो वे इस मामले से पल्ला झाडते हुए नजर आ रहे हैं।
अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों ने संबंधित मामले पर कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया। पूर्वी दिल्ली (East Delhi) के इस बडे सरकारी अस्पताल से इस तरह मरीज के गायब हो जाने का यह वाकिया अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रहा है। संबंधित मामले में अस्पताल प्रशासन का रवैया भी बेहद निराशाजनक है। बहरहाल, इस मामले में महिला मरीज का पति और उनका परिवार बहुत परेशान है और उम्मीद कर रहा है कि शीघ्र ही उसकी पत्नी के बारे में उन्हेें कोई जानकारी मिलेगी।
Read : Latest Health News | Breaking News | Autoimmune Disease News | Latest Research | on https://caasindia.in | caas india is a Multilanguage Website | You Can Select Your Language from Social Bar Menu on the Top of the Website .