बदलते मौसम से लेकर मानसून तक जोडों के दर्द से मिलेगी राहत
Joint Pain Home Remedies : बदलते मौसम में जोडों के दर्द (Joint Pain) को काबू में रखना बडी चुनौती साबित होती है। जब तापमान में उतार-चढाव होता है तो जोडों का दर्द बढने लगता है।
अभी सर्दी का मौसम खत्म होने को है और वातावरण धीरे-धीरे गर्म होने लगा है। कुछ ही महीनों में बरसात का मौसम भी शुरू होने वाला है। ऐसे में ज्वाइंट पेन या अर्थराइटिस पेन (arthritis pain) की समस्या से जूझ रहे लोगों को खुद पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। हम यहां आपको यहां ज्वाइंट पेन के लिए कुछ ऐसे घरेलु उपचार (Joint Pain Home Remedies) बता रहे हैं, जो गर्मी से लेकर मानसूनी मौसम तक आपको राहत देगा। जरूरत है इस घरेलु उपचार को अभी से ही शुरू करने की।
बदलते मौसम में जोडों और मांसपेशियों में बढता है सूजन
बदलते मौसम में जोड़ों और मांसपेशियों में सूजन (swelling in joints and muscles) और अकड़न की समस्या बढती है। अगर इस समस्या को बिना उपचार के छोड दिया जाए तो असहनीय दर्द का सामना करना पड सकता है। वहीं, अगर इसका उपचार शुरू कर दिया जाए तो लक्षणों से काफी हदतक राहत मिल सकती है।
वैसे जोडों में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं। क्रॉनिक ज्वाइंट पेन (chronic joint pain), शरीर में पोषक तत्वों की कमी (deficiency of nutrients), पुरानी चोट (old injury) या किसी तरह का संक्रमण (Infection) भी जोडों के दर्द की वजह हो
जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए घरेलू उपाय | Home Remedies For Joint Pain In Hindi
`

सेंधा नमक | Rock Salt
जोड़ों के दर्द से राहत पाने में सेंधा नमक (Joint Pain Home Remedies) काफी काम आ सकता है। बहुत कम लोगों को यह पता है कि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इस वजह से यह दर्द और सूजन को कम करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मैग्नीशियम भी होता है, जो हड्डियों के दर्द को कम करने में सहायता करता है। आपको एक बाल्टी में गुनगुना पानी लेना है और इसमें आधा कप सेंधा नमक डालना है। अब इस पानी से दर्द वाले प्रभावित हिस्सों की सिंकाई करें। ऐसा करने से दर्द में आराम मिल सकता है।
अदरक | Ginger
अदरक (Joint Pain Home Remedies) में एनाल्जेसिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। दर्द और सूजन से प्रभावित हिस्सों पर अदरक का तेल लगाकर इसे हल्के हाथों से मालिश करें। 24 घंटों में 2 से 3 बार ऐसा करने से दर्द में आराम मिलेगा। अदरक का इस्तेमाल चाय के साथ करने से भी जोडों के दर्द में लाभ मिल सकता है।
सरसों का तेल | Mustard Oil
जोडों के दर्द में सरसों तेल का प्रयोग (Joint Pain Home Remedies) ज्यादातर लोग जानते हैं लेकिन यहां बताए गए विधि को अपनाकर आप जोडों के दर्द में सरसों तेल का विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सरसों के तेल में 7-8 कलियां लहसुन की डालकर इसे पका लें। तब तक पकाएं, जब तक कि तेल काला न पड जाए। इस तेल से प्रभावित जगह पर हल्के हाथों से मालिश करें। मालिश दिन में 2-3 बार किया जा सकता है। ऐसा करने से दर्द और सूजन में तेजी से राहत मिल सकती है।
हल्दी | Turmeric
बदलते हुए मौसम और बरसात में जोडों के दर्द की समस्या में राहत पाने के लिए यह सबसे शक्तिशाली घरेलु उपचार (Joint Pain Home Remedies) साबित हो सकता है। बदलते हुए किसी भी मौसम या मानसूनी बारिश में आप हल्दी को अपनी डाईट में शामिल कर सकते हैं। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।
यह जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा संक्रमण से बचाव करने में भी हल्दी लाभकारी होते हैं। जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए प्रतिदिन रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पिएं। नियमित और लंबे समय तक इसके सेवन से इसका प्रभाव दर्द और सूजन पर दिखने लगता है।
जैतून का तेल | Olive Oil
जैतून के तेल में भी एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह अर्थराइटिस के लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। आप जैतून के तेल को हल्का गर्म करके प्रभावित हिस्से पर हल्के हाथों से इसकी मालिश करें। दिन में 2 से 3 बार ऐसा करने से आपको राहत मिल सकती है।