Saturday, July 27, 2024
HomeSpecialBlood Donation : अचानक चाहिए Blood ! डोनर के लिए भटकना नहीं...

Blood Donation : अचानक चाहिए Blood ! डोनर के लिए भटकना नहीं पडेगा अब

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

बस एक क्लिक से मिलेगा पर्याप्त Blood Donation

नई दिल्ली।टीम डिजिटल : Blood Donation : अचानक चाहिए Blood ! डोनर के लिए भटकना नहीं पडेगा अब –  दिल्ली निवासी विश्वजीत ऑफिस से घर आने के दौरान सडक दुर्घटना का शिकार बन जाते हैं। वह बुरी तरह से घायल हो जाते हैं। जबतक उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया काफी Blood Loss हो चुका था। डॉक्टरों ने मरीज की हालत को देखते हुए रिश्तेदारों से तत्काल 6 यूनिट ब्लड का इंतजाम करने के लिए कह दिया। विश्वजीत का Blood Group A+ था। ब्लड बैक में पता किया तो उनका यह ब्लड ग्रुप दुर्भाग्य से उस समय उपलब्ध नहीं था।

यह देखकर रिश्तेदारों के हाथ-पांव फूल गए। इस बीच कुछ रिश्तेदारों सोशल वेबसाइट्स और सोशल ग्रुपों में Blood Donation के लिए अपील पोस्ट डाली। इस बीच काफी वक्त बीत चुका था लेकिन कहीं से कोई रिजल्ट नहीं मिल पा रहा था। कई अन्य अस्पतालों के भी ब्लड बैंक से संपर्क किया गया लेकिन निराशा ही हाथ लगी। विश्वजीत की हालत खराब होती चली जा रही थी और डॉक्टर तत्काल ब्ल्ड का इंतजाम करने के लिए दवाब बना रहे थे। इस बीच अस्पताल में ही Blood Donate करने के लिए लोगों की तलाश शुरू की गई और अस्पताल के ही कुछ कर्मचारियों ने मानवता का परिचय देते हुए ब्लड डोनेट किया। काफी मशक्कत के बाद कहीं जाकर ब्ल्ड का इंतजाम हो पाया और विश्वजीत की जान बच सकी। कमोबेश यह स्थिति किसी के साथ कभी भी हो सकती है। ऐसी हालत में कैसे किसी अपने के लिए ब्लड का इंतजाम किया जाए, इसका आसान तरीका हम यहां बता रहे हैं।

Blood Donation
Blood Donation| Photo : freepik

यह प्रक्रिया अपनाएं आसानी से मिलेगा Blood Donation

अक्सर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को ऑपरेशन के लिए या किसी प्रेग्नेंट महिला की डिलवरी के दौरान ब्लड की जरूरत पडने पर डॉक्टर तुरंत ब्लड की व्यवस्था करने के लिए कहते हैं। मरीज को सही समय पर blood न मिले तो उपचार नहीं हो पाता और कई बार मरीज का जीवन भी खतरे में पड जाता है। ऐसी परिस्थिति से निपटने के लिए कई संगठन और संस्थान भी उपलब्ध हैं। इन संस्थानों की मदद से आसानी से जरूरत पडने पर Blood Donors का इंतजाम किया जा सकता है। ऐसे ही एक संस्था है friends2support.org जहां से संपर्क कर आप किसी भी Blood Group वाले Donors से संपर्क कर Blood Donation के लिए बुला सकते हैं।

Also Read : Food Safety Index : खाने के मामले में आपका राज्य कितना है सुरक्षित?  

ऐसे मिलेगी वेबसाइट से सहायता

  • friends2support.org वेवसाइट पर जाकर अपना blood group सेलक्ट करें।
  • अपने शहर और स्थानीय इलाके की डिटेल्स भरें।
  • डिटेल्स सबमिट करें।
  • इसके बाद उस शहर के अंदर उस blood group के जितने भी Blood Donors होंगे उनका नाम और नंबर आपकी स्क्रिन पर डिसप्ले हो जाएगा।

Whatsapp group से भी मिल सकती है मदद

Blood Donation के लिए सहायता करने वाले ऐसे संस्थान के अलावा कई Whatsapp group भी मौजूद हैं, जिनसे मदद ली जा सकती है। भोपाल के Dr. Durgesh keswani सिंधु एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन के जरिए लोगों की मदद कर रहे हैं। इनका blood group help नाम से एक Whatsapp group भी है। जिसके जरिए जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क ब्लड मुहैया कराया जाता है। लोगों की मदद के लिए 250 लोगों की उक टीम तैयार की गई है।

इस नंबर से मिल सकती है मदद

इमरजेंसी में अगर किसी को Blood की जरूरत है तो 9200333300 पर अपना नाम, मरीज का नाम, अटेंडर का नाम, ब्लड ग्रुप और मोबाइल नंबर वॉट्सअप कर दें. कुछ ही देर बाद आपके पास उस संस्थान से कॉल आएगा और तत्काल मदद मिलेगी।

Blood Donation : अचानक चाहिए Blood ! डोनर के लिए भटकना नहीं पडेगा अब – 

[table “5” not found /]

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News|Breaking News|Autoimmune Disease News|Latest Research | on https://www.caasindia.in|caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Caas India - Ankylosing Spondylitis News in Hindi
Caas India - Ankylosing Spondylitis News in Hindihttps://caasindia.in
Welcome to caasindia.in, your go-to destination for the latest ankylosing spondylitis news in hindi, other health news, articles, health tips, lifestyle tips and lateset research in the health sector.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Article