Saturday, July 27, 2024
HomeNewsDelhiDelhi Aiims : Ram Mandir Inauguration के दिन 2:30 बजे तक बंद...

Delhi Aiims : Ram Mandir Inauguration के दिन 2:30 बजे तक बंद रहेगा एम्स

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

Delhi Aiiims प्रशासन ने जारी की आधिकारिक अधिसूचना

Delhi Aiims : अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Inauguration) के दिन देशव्यापी समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर भारत सरकार ने दिल्ली एम्स को आधे दिनों के लिए बंद रखने की घोषणा की है। 22 जनवरी 2024 को दिल्ली एम्स 2:30 बजे तक आधे दिनों के लिए बंद रहेगा।
एम्स के अलावा सफदरजंग अस्पताल और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ने भी राम मंदिर उद्घाटन समारोह के मौके पर आधे दिन की छुट्टी रखने की घोषणा की है।
इस आशय में एम्स प्रशासन ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के जरिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस आशय में सूचना दे दी गई है। इसके अलावा सभी केंद्र प्रमुखों, विभाग प्रमुखों, इकाईयों और शाखा अधिकारियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने अधीन कार्यरत सभी कर्मचारियों को इस बारे में सूचित कर दें।

Delhi Aiims में जारी रहेंगी आपातकालीन सेवाएं

Delhi Aiims : Ram Mandir Inauguration के दिन 2:30 बजे तक बंद रहेगा एम्स
Delhi Aiims : Ram Mandir Inauguration के दिन 2:30 बजे तक बंद रहेगा एम्स
एम्स प्रशासन की ओर से अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि 22 जनवरी को एम्स में सभी आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी। इस अवकाश का इन सेवाओं पर कोई असर रनहीं पडेगा। आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को इमरजेंसी में उपचार दिया जाएगा। एम्स ने अपनी अधिसूचना में यह स्पष्ट किया है कि आपातकालीन और महत्वपूर्ण रोगी देखभाल सेवाएं जैसे ब्लड बैंक, ऑपरेशन थियेटर, एंबुलेंस और फॉर्मेसी सेवाओं को मरीजों को लिए खुला रखा जाएगा।
इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर दी गई है। एम्स प्रशासन ने आपातकालीन व्यवस्था से जुडे अपने सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों को जरूरी निर्देश भी दे दिए हैं। यहां बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। जिसको देखते हुए एम्स में आधे दिन का अवकाश लागू किया जाएगा। एम्स प्रशासन का दावा है कि वे इमरजेंसी में आए मरीजों को बिना किसी असुविधा के उपचार प्रदान करेंगे।

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भी आधे दिन की छुट्टी

दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल ने भी 20 जनवरी को यह घोषणा की है कि वह अयोध्या राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा के मौके पर 22 जनवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन की छुट्टी रखेगा। हालांकि, यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस अस्पताल में भी सभी आपातकालीन सेवाएं सामान्य रहेगी और ओपीडी पंजीकरण काउंटर को दोपहर 1:30 बजे मरीजों के लिए खोल दिया जाएगा।
दिल्ली के सरकार दफ्तरों में भी रहेगी आधे दिन की छुट्टी
राम मंदिर उद्घाटन समारोह को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरिवाल ने भी दिल्ली में सरकारी दफ्तरों को 22 जनवरी दोपहर 2:30 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने 22 जनवरी के समारोह के अवसर पर दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों, नागरिक निकायों और दूसरे अन्य उपक्रमों के लिए आधे दिन की छुट्टी की मंजूरी दी है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News|Breaking News|Autoimmune Disease News|Latest Research | on https://www.caasindia.in|caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Caas India - Ankylosing Spondylitis News in Hindi
Caas India - Ankylosing Spondylitis News in Hindihttps://caasindia.in
Welcome to caasindia.in, your go-to destination for the latest ankylosing spondylitis news in hindi, other health news, articles, health tips, lifestyle tips and lateset research in the health sector.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Article