Saturday, July 27, 2024
HomeLifeStyleFrozen Sholder : कंधे में हो अगर अकडन तो इसे न लें...

Frozen Sholder : कंधे में हो अगर अकडन तो इसे न लें हल्के में 

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

लापरवाही से गंभीर हो सकती है स्थिति

नई दिल्ली।रत्नेश सिंह : 
कंधे में अकड़न (Frozen Sholder ) तो इसे हल्के में न लें। लापरवाही की वजह से स्थिति गंभीर हो सकती है। अकडन जिसे डॉक्टरी भाषा में स्टिफनेश या फ्रोजन सोल्डर कहते हैं, इसकी समय रहते उपचार शुरू कर दी जाए, तो इसे कुछ महीने में ठीक किया जा सकता है। लापरवाही होने की स्थिति में इसको ठीक करने में सालों लग सकते हैं। हम यहां कंधे में होने वाली अकडन के कारण, लक्षण और निदान के बारे में बता रहे हैं :  
कंधे में हो अगर अकडन तो इसे न लें हल्के में 
कंधे में हो अगर अकडन तो इसे न लें हल्के में

कंधे की अकड़न के कारण 

कंधे की अकड़न का आम कारण किसी दुर्घटना वश कंधे में चोट लगना ,कंधे का टूटना या डिस्लोकेट होना होता है लेकिन आजकल ये खराब जीवन शैली के कारण भी हो रहा है , शारीरिक निष्क्रियता, व्यायाम ना करना और ज्यादा देर तक एक ही अवस्था में बैठे या लेटे रहना भी इस बीमारी का प्रमुख कारण है। इसके अलावा अर्थराइटिस भी इसकी एक प्रमुख वजहों में से एक है। वहीं मधुमेह के रोगियों में भी अक्सर कंधे की अकडन से संबंधित समस्या सामने आती है।  

कंधे की अकड़न के लक्षण 

फ्रोजेन शोल्डर के शुरुआती लक्षण में मरीज इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते। लोग इसे हल्का दर्द समझकर इसे अनदेखा करते हैं। शुरुआती लक्षण में कंधो में दर्द स्टिफनेस शुरू हो जाती है। कंधे के मूवमेंट में परेशानी हो सकती है। सुबह सो कर उठने पर कंधो में तीव्र पीड़ा होती है , इसके इलाज में देरी करने पर कंधे में हमेशा अकड़न बनी रहेगी आप ठीक से कंधे और गर्दन का मूवमेंट नहीं कर पाएंगे इसलिए जरुरी है की आप शुरुआती समय में ही इसका इलाज शुरू कर दें। 

कंधे की अकड़न के निदान 

कंधे में हो अगर अकडन तो इसे न लें हल्के में 
कंधे में हो अगर अकडन तो इसे न लें हल्के में
कंधे की अकड़न (FROZEN SHOULDER ) एक अवस्था है, जिसमें आपका कंधा अकड़ जाता है आप इसमें ज्यादा मूवमेंट नहीं कर सकते इसमें तीव्र पीड़ा भी होती है तो सबसे पहले आप किसी अस्थि विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें। दवा के सेवन से जब आपको दर्द में राहत मिले तो कंधे के व्यायाम को अपने दिनचर्या का हिस्सा बना लें। ध्यान रहे जब दर्द ज्यादा हो तो व्यायाम ना करें। दर्द जब कम रहे तब आप योगाभ्यास जरूर करें। 
इसके लिए भुजंगाशन ,धनुराशन ,हलाशन ,कंधो को गोल गोल आगे पीछे की तरफ घुमाना ये सब आसन बहुत जल्द फायदा पहुंचाते हैं। बर्फ के कुछ टुकड़े मुलायम तौलिये में बांधकर कंधे की सेंकाई कर सकते हैं। ध्यान रहे दर्द से जुड़ी कोई भी बीमारी वात रोग की श्रेणी में आती है। इसलिए खान पान में भी विशेष ध्यान देना पड़ता है। अपनी डाइट में ऐसी कोई भी चीज ना खाएं जिससे शरीर में वात (एसिडिटी) बढ़ती हो। 
Read : Latest Health News|Breaking News |Autoimmune Disease News |Latest Research | on https://caasindia.in | caas india is a Multilanguage Website | You Can Select Your Language from Social Bar Menu on the Top of the Website.

Photo : freepik


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News|Breaking News|Autoimmune Disease News|Latest Research | on https://www.caasindia.in|caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Caas India - Ankylosing Spondylitis News in Hindi
Caas India - Ankylosing Spondylitis News in Hindihttps://caasindia.in
Welcome to caasindia.in, your go-to destination for the latest ankylosing spondylitis news in hindi, other health news, articles, health tips, lifestyle tips and lateset research in the health sector.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Article