बुधवार देर रात लालू यादव को पटना से एम्स के लिए एयलिफ्ट किया गया। जानकारी के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है।
नई दिल्ली : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को बुधवार देर रात पटना से दिल्ली के एम्स में एयरलिफ्ट कर लाया गया। ताजा जानकारी के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। एम्स के वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं।
लालू यादव को एम्स के आपातलकालीन विभाग में भर्ती कराया गया है। एम्स सूत्रों के मुताबिक उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक का लालू यादव के शरीर में क्रेटनिन का स्तर 4 से बढकर 6 हो गया है। लालू यादव के फेफड़ों में पानी भर चुका है। इससे परेशानी बढ़ती जा रही है।दवा की ओवर डोज की वजह से उनकी स्थिति प्रभावित हुई है। हालांकि, एम्स की ओर से बिहार के पूर्व मुख्मंत्री से संबंधित किसी तरह की आधिकारिक हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं की गई है।
दिल्ली : अब इस निजी अस्पताल में निशुल्क मिलेगी DR-TB की दवा
DR-TB नियंत्रण की दिशा में सरकार के साथ मिलकर काम करेगा प्राइवेट अस्पताल दिल्ली के
वह दिल्ली के लिए पटना के लिए रात 9 बजे रवाना हुए थे। यहां बता दें कि लालू यादव की हार्ट और किडनी का उपचार पहले से ही दिल्ली एम्स में डॉ. डी भौमिक और डॉ. राकेश यादव की निगरानी में चल रहा था।
यहां बता दें कि पटना में अपने घर में गिर जाने के कारण 74 वर्षीय लालू यादव के कंधे समेत तीन जगहों पर फैक्चर हो गया है। जानकारी के मुताबिक उनका शरीर स्टिफ हो गया है और वह सामान्य मूवमेंट नहीं कर पा रहे हैं।
बुजुर्ग के शरीर में दायी ओर था हृदय, टीएवीआर तकनीक से बचाई गई जान
बायीं तरफ न होकर दायीं तरफ हृदय था। सांस फूलने और सीने में लगातार दर्द की समस्या से जूझ रहे थे 74 वर्षी
सूत्र बताते हैं कि अगले कुछ दिनों में हालत में सुधार होने के बाद उन्हें उपचार के लिए सिंगापुर ले जाया जा सकता है। जहां उनका किडनी प्रत्यारोपण किया जा सकता है। चारा घोटाला मामले में जामानत पर रिहा राजद अध्यक्ष ने पिछले महीने झारखंड हाई कोर्ट से किडनी प्रत्यारोपण के लिए विदेश जाने की इजाजत ली थी।
Read : Latest Health News | Breaking News | Autoimmune Disease News | Latest Research | on https://caasindia.in | caas india is a Multilanguage Website | You Can Select Your Language from Social Bar Menu on the Top of the Website