Saturday, July 27, 2024
HomeHealth TipsSuper Salad : ठंड में संजीवनी हैं ये 5 सब्जियां, जानिए कैसे...

Super Salad : ठंड में संजीवनी हैं ये 5 सब्जियां, जानिए कैसे करें सेवन 

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

सर्दी के मौसम में हेल्थ के लिए परफेक्ट है ये super food salads

Super Salad : अगर ठंड के मौसम को बिना बीमार पडे इंज्वाय करना चाहते हैं, तो इन 5 सुपर फूड सलाड का सेवन जरूर करें। ठंड के मौसम में शरीर को गर्माहट प्रदान करने से लेेकर कई तरह के संक्रमण से सुरक्षित रखने में ये super food salads विशेष उपयोगी साबित होते हैं।
आहर विशेषज्ञों के मुताबिक इन सब्जियों  के सेवन से शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के साथ ठंड में होने वाली मौसमी बीमारियों के खिलाफ सुरक्षा कवच प्राप्त किया जा सकता है। हम यहां आपको ऐसे 5 सुपर फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे हाड कपाती हुई ठंड को सहन करने के लिए शरीर को तैयार करने की अद्भुत क्षमता है।

ठंड में इन 5 Super Salad का जरूर करें सेवन 

हरा मटर

Super Salad : ठंड में संजीवनी हैं ये 5 सब्जियां, जानिए कैसे करें सेवन
Super Salad : ठंड में संजीवनी हैं ये 5 सब्जियां, जानिए कैसे करें सेवन | Photo : Canva
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक ठंड के मौसम में हरे मटर को आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें प्रोटीन,पोटेशियम, फाइबर और जिंक की प्रचूर मात्रा होती है।  मटर में विटामिन्स और मिनरल्स की भी मौजूदगी होती है। हरी मटर को पाचन तंत्र के लिए भी बेहतर बताया जाता है। इसमें मौजूद फाइबर आंतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। मटर शरीर को इंफ्लेमेशन और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचा सकता है।

मूली

Super Salad : ठंड में संजीवनी हैं ये 5 सब्जियां, जानिए कैसे करें सेवन
Super Salad : ठंड में संजीवनी हैं ये 5 सब्जियां, जानिए कैसे करें सेवन | Photo : Canva
सर्द मौसम में मूली का सेवन अमृत समान बताया जाता है। मूली में विटामिन बी और विटामिन सी के साथ पोटेशियम की बेहतर मात्रा होती है। विशेषतौर से मूली का सेवन लिवर की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है। वहीं किडनी को साफ रखने में भी मूली लाभकारी है। डायबिटीज के मरीज भी मूली का जमकर सेवन कर सकते हैं।

ब्रोकली

Super Salad : ठंड में संजीवनी हैं ये 5 सब्जियां, जानिए कैसे करें सेवन
Super Salad : ठंड में संजीवनी हैं ये 5 सब्जियां, जानिए कैसे करें सेवन | Photo: Canva
ब्रोकली को प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है। इस में अंडे के मुकाबले कम कैलोरी पाई जाती है। यह वजन घटाने में मदद करता है। यह एक तरह की क्रुसिफेरस सब्जी होती है। यह कैंसर के जोखिम को कम करने में भी मददगार मानी जाती है। इसमें कई तरह के एंटिऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। हड्डियों को मजबूत करने में भी ब्रोकली विशेष भूमिका निभाता है और इम्यून सिस्टम को भी मजबूत रखता है।

पालक

Super Salad : ठंड में संजीवनी हैं ये 5 सब्जियां, जानिए कैसे करें सेवन
Super Salad : ठंड में संजीवनी हैं ये 5 सब्जियां, जानिए कैसे करें सेवन | Photo: Canva
सर्दी के मौसम में पालक का सेवन बेहद फायदेमंद बताया जाता है। आहार विशेषज्ञों के मुताबिक पालक में विटामिन, मिनरल्स, आयरन और कैल्शियम बेहतर मात्रा में होते हैं। यही कारण है कि इसे सुपरफूड कहते हैं। सर्दी से राहत के लिए लोग अक्सर पालक का सूप पीना पसंद करते हैं।

गाजर

Super Salad : ठंड में संजीवनी हैं ये 5 सब्जियां, जानिए कैसे करें सेवन
Super Salad : ठंड में संजीवनी हैं ये 5 सब्जियां, जानिए कैसे करें सेवन | Photo : Canva
सर्द मौसम में गाजर का सेवन जरूर करना चाहिए। यह  आंखों की सेहत को बेहतर करने में विशेष भूमिका निभाता है। ठंड के मौसम में गाजर भरपूर मात्रा में मिलता है। गाजर में बीटा-कैरोटीन की अच्छी मात्रा होती है। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। गाजर सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी समस्याओं से भी बचाता है। ब्रेन हेल्थ के लिए भी गाजर को बेहतरीन फूड माना जाता है। इसके अलावा यह ब्लड प्यूरिफाई करने में भी भूमिका निभाता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News|Breaking News|Autoimmune Disease News|Latest Research | on https://www.caasindia.in|caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Caas India - Ankylosing Spondylitis News in Hindi
Caas India - Ankylosing Spondylitis News in Hindihttps://caasindia.in
Welcome to caasindia.in, your go-to destination for the latest ankylosing spondylitis news in hindi, other health news, articles, health tips, lifestyle tips and lateset research in the health sector.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Article