भारत में 4 करोड लोग Thyroid से हैं पीडित
नई दिल्ली। देश की एक बडी आबादी थायराइड (Thyroid) से पीडित है। यह स्वास्थ्य समस्या साधारण से लेकर खास लोगों को प्रभावित कर रही है। एक सर्वक्षण के मुताबिक इस समय देश में 4 करोड से अधिक लोग थायराइड की समस्या का सामना कर रहे हैं।
एक सर्वेक्षण के मुताबिक, दुनिया भर में लगभग 20 करोड़ लोग थायराइड (Thyroid) की चपेट में हैं। थायराइड एक एंडोक्राइन ग्रंथि है जो गले में स्थित होती है। यह ग्रंथि थायरोक्सिन हार्मोन का उत्पादन करती है। यह शरीर के चयापचय को नियंत्रित करने में सहायता करती है। थायरोक्सिन हार्मोन के स्तर में असंतुलन की वजह से थायराइड रोग होता है।
थायराइड के दो प्रकार है- 1. हाइपोथायराइड 2. हाइपरथायराइड। इस गंभीर समस्या से आम लोगों के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस भी जूझ रही हैं। हम आपको यहां ऐसे ही 4 बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो थायराइड की समस्या से पीडित हैं। इन्होंने इस स्वास्थ्य समस्या को किस तरह मैनेज किया।
जूही परमार

टीवी जगत और बॉलीवुड में अपनी छाप छोडने वाली अभिनेत्री जूही परमार पिछले 10 वर्षों से थायराइड का सामना कर रही हैं। इस स्वास्थ्य समस्या के कारण उनका वजह काफी बढ गया था। एक मीडिया इंटरव्यू में जूही ने कहा कि थायराइड से निजात पाने के लिए उन्होंने अपनी जीवनशैली को काफी हदतक बदल दिया। उन्होंने थायराइड से बचने के लिए योग, व्यायाम के साथ हेल्दी डाइट को भी सख्ती से फॉलो करना शुरू कर दिया।
कैटरीना कैफ

अपनी एक्टिंग के बल पर बॉलीवुड में अलग पहचान बना चुकी कैटरीना कैफ के लिए भी थायराइड मुसीबत बन गई थी। कैटरीना को हाइपरथायरायडिज्म की समस्या थी, जिसके चलते उनका वजन तेजी से कम होने लगा था। कैटरीना ने इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनी जीवन शैली में कई अहम बदलाव किया।
रूपा गांगुली

मशहूर अभिनेत्री और महाभारत सीरियल में द्रौपदी की भूमिका निभाने वाली रूपा गांगुली ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें थायराइड की समस्या है। उन्हें इस वजह से मां बनने में भी काफी कठिनाईयों का सामना करना पडा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जीवनशैली में कुछ अहम परिवर्तन करके उन्होंने इस समस्या को काफी हदतक नियंत्रित कर लिया है।
शहनाज ट्रेजरीवाला

बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज ट्रेजरीवाला के जीवन में थायराइड बडी ट्रेजडी बनकर आया। शहनाज ने थायराइड की समस्या से निपटने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में काफी बडे बदलाव किए। उन्होंने इसके लिए योगा, नियमित व्यायाम के साथ हेल्दी डाइट लेना शुरू किया। जिसके बाद वह काफी हदतक थायराइड को नियंत्रित करने में कामयाब रहीं।
Also Read : Processed Foods क्या सच में उतना हानिकारक है? जितना हमें बताया जाता है, जानिए क्या है सच्चाई
जीवनशैली में बदलाव है जरूरी
विशेषज्ञों का कहना है कि थायराइड जैसी बीमारियों से निपटने के लिए जीवनशैली में कई अहम बदलाव की जरूरत है। इसे नियंत्रित रखने के लिए आहार और नियमित व्यायाम पर विशेष रूप से ध्यान देना पडता है। थायराइड से बचने या नियंत्रित रहने के लिए तनाव से मुक्त रहना भी जरूरी है।
[table “9” not found /][table “5” not found /]