Saturday, July 27, 2024
HomeHealth TipsGreen Gram Benefit: ऐसे खाएं हरा चना, खून की कमी होगी दूर

Green Gram Benefit: ऐसे खाएं हरा चना, खून की कमी होगी दूर

Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now

आरयन और प्रोटीन का पावर हाउस है हरा चना

Green Gram Benefit : हरा चना आयरन (Iron) और प्रोटीन (Protein) का पावर हाउस है। अगर किसी को खून की कमी या हीमोग्लोबिन (hemoglobin) कम हो तो हरा चना खून की कमी को दूर करने के लिए रामबाण साबित हो सकता है।
सर्दी के मौसम में यह आसानी से उपलब्ध होता है। इसे आम भाषा में छोलिया भी कहा जाता है। कई लोग चने को भूनकर खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग इसे सलाद, सब्जी या कढी के रूप में खाना पसंद करते हैं। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिहाज से भी हरा चना बेहद फायदेमंद (Green Gram Benefit) है। अंकुरित या कच्चा हरा चना खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।

हरे चने में पोषक तत्व | Nutrients in Green Gram

हरे चने में विटामिन्स (Vitamins), प्रोटीन (Potein), फाइबर (fiber) , कैल्शियम (calcium), पोटैशियम (potassium), मैग्नीशियम (magnesium) और आयरन (Iron) जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। इसे आहार में शामिल करने के कई लाभ हैं। ठंड में हरे चने को खाने से इसके विशेष स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। यह कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है।

हरे चने के लाभ | Green Gram Benefit

मांसपेशियों को रखता है मजबूत

Green Gram Benefit: ऐसे खाएं हरा चना, खून की कमी होगी दूर
Green Gram Benefit: ऐसे खाएं हरा चना, खून की कमी होगी दूर | Photo : Canva
हरे चने में प्लांट बेस्ड प्रोटीन होता है। इससे मांसपेशियां मजबूत रहती है। मांसपेशियों के विकास में भी हरा चना विशेषतौर पर फायदेमंद साबित होता है। प्रोटीन हमारी त्वचा, बालों और आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद (Green Gram Benefit) होता है।

वजन घटाने में करता है मदद

अगर आप ओवरवेट या मोटे हैं, तो हरे चने को नियमित रूप से अपने आहार में शामिल कर सकते हैं क्योंकि हरा चना वजन घटाने में काफी मदद कर सकता है। इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। इसे खाने से पेट देर तक भरा रहता है और जल्दी भूख नहीं लगती है। यहीं कारण है कि इसके नियमित रूप से इस्तेमाल करने से वजन कम होने लगता है।

हार्ट हेल्थ के लिए भी उपयोगी

हरे चने का सेवन दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। यह दिल की बीमारियों से बचाता है। इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते है। इसके सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल के स्तर में कमी आती है।

मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद

हरे चने में विटामिन-बी9 या फोलेट भरपूर मात्रा में होते है। जिससे मेंटल हेल्थ बेहतर रखने में मदद मिलती है। इसे आहार में शामिल करने से मूड स्विंग्स, डिप्रेशन और एंजाइटी के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आप मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

एनीमिया में लाभकारी | Green Gram Benefit in Anemia

 ऐसे खाएं हरा चना, खून की कमी होगी दूर
ऐसे खाएं हरा चना, खून की कमी होगी दूर | Photo : Canva
हरे चने (Green Gram) में आयरन (IRON) भरपूर मात्रा में पाई जाती है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर (hemoglobin level) को बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी दूर होती है। यह एनीमिया के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है।

गंभीर बीमारी से पीडित मरीज हेल्थ एक्सपर्ट से पूछकर खाएं

हरे चने का सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं लेकिन Caas india आप से यह भी अनुरोध करता है कि अगर आप किसी गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं, तो हरे चने के सेवन से पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट से परामर्श जरूर करें।


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: caasindia.in में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को caasindia.in के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। caasindia.in लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी/विषय के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

caasindia.in सामुदायिक स्वास्थ्य को समर्पित हेल्थ न्यूज की वेबसाइट

Read : Latest Health News|Breaking News|Autoimmune Disease News|Latest Research | on https://www.caasindia.in|caas india is a multilingual website. You can read news in your preferred language. Change of language is available at Main Menu Bar (At top of website).
Join Whatsapp Channel Join Now
Join Telegram Group Join Now
Follow Google News Join Now
Caas India - Ankylosing Spondylitis News in Hindi
Caas India - Ankylosing Spondylitis News in Hindihttps://caasindia.in
Welcome to caasindia.in, your go-to destination for the latest ankylosing spondylitis news in hindi, other health news, articles, health tips, lifestyle tips and lateset research in the health sector.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Article